नई दिल्ली, नवंबर 25। ओला इलेक्ट्रिक ने अगस्त में अपने दो स्कूटर लॉन्च किए थे। इनमें एस1 और एस1 प्रो शामिल हैं। इनकी कीमत क्रमशः 99,999 रुपये और 1,29,999 रुपये है। अब एक कंपनी ने ओला से सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किए हैं। डार्विन प्लेटफॉर्म ग्रुप ने भारत में अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटर रेंज लॉन्च करने की घोषणा की। ईवी निर्माता ने डी5, डी7 और डी14 इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किए। कंपनी ने युवा पीढ़ी के ग्राहकों को टार्गेट करके इन ई-स्कूटरों को पेश किया है। आपक बता दें कि इन इलेक्ट्रिक स्कूटरों की रेंज को वर्ल्ड एमेच्योर बॉक्सिंग चैंपियन मैरी कॉम ने लॉन्च किया।
कितनी है कीमत
डार्विन के स्कूटर ओला इलेक्ट्रिक के स्कूटरों से सस्ते हैं। डार्विन का दावा है कि ये तीनों इलेक्ट्रिक स्कूटर बैटरी स्वैपिंग तकनीक के साथ तैयार किए गए हैं। इन स्कूटरों में डी5, डी7 और डी14 इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत क्रमशः 68,000 रु, 73,000 रु और 77,000 रु (एक्स-शोरूम) है। कंपनी का दावा है कि ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कई नई तकनीकों और सुविधाओं से लैस हैं।
डिजाइन है स्टाइलिश
ये इलेक्ट्रिक स्कूटर स्टाइलिश डिजाइन के साथ पेश किए गए हैं। इसके अलावा ये कीलेस एंट्री, रीजनरेटिव ब्रेकिंग, एलईडी डिस्प्ले, यूएसबी मोबाइल चार्जिंग पोर्ट, हैजर्ड स्विच आदि जैसी सुविधाओं के साथ आते हैं। डारविन ने दावा किया है कि इन तीन इलेक्ट्रिक स्कूटरों को आप एक बार चार्ज करने पर 120 किमी तक चला सकते हैं।
450 करोड़ रु का निवेश
कंपनी ने यह भी कहा कि वह अपने इलेक्ट्रिक स्कूटरों को जापानी स्टैंडर्ड के अनुरूप ट्रांसफॉर्म करने के लिए लगभग 450 करोड़ रुपये का निवेश करेगी, जिसमें रिसर्च और डेवलपमेंट से लेकर ग्रीन व्हीकल के प्रोडक्शन तक चीजें शामिल हैं। इसमें रणनीतिक सहयोग और भागीदारी भी शामिल है। डारविन ग्रुप को क्वालिटी ऑस्ट्रिया सेंट्रल एशिया से एक इंटरनेशनल क्वालिटी सर्टिफिकेशन भी मिला है।
भारत में ई-वाहन
डीपीजीसी ग्रुप के सीईओ राजा रॉय चौधरी ने एक बयान में कहा कि वैश्विक ऑटोमोटिव इंडस्ट्री एक ट्रांजिशन फेस में है और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की ओर बढ़ रहा है और भारत में इस बदलाव ने रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। डार्विन ईवीएटी का लक्ष्य इस इलेक्ट्रिक क्रांति में अधिक योगदान देना है। उन्होंने कहा कि हमारे ईवी सेगमेंट का जन्म "क्लास लीडिंग प्रोडक्ट्स" के विचार के साथ हुआ था, जो ग्रीन रेवोल्यूशन को भी बढ़ावा देता है, जो पर्यावरण के अनुकूल एक पहल है।
ओला स्कूटरों को रेस्पोंस
आपको बता दें कि ओला स्कूटरों के लिए ऑर्डर की शुरुआत के 24 घंटे के भीतर ही एक लाख संभावित ग्राहकों ने 499 रुपये की बुकिंग राशि का भुगतान कर दिया था। इनमें एस1 प्रो अधिकतम 115 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पर पहुंच सकता है और एक बार फुल चार्ज होने पर 181 किमी तक की रेंज देने में सक्षम है। ओला एस1 की टॉप स्पीड 90 किमी प्रति घंटे और रेंज 121 किमी है। एस1 और एस1 प्रो इलेक्ट्रिक स्कूटर में वॉयस असिस्टेंट, इन बिल्ट स्पीकर, क्रूज़ कंट्रोल, हिल होल्ड असिस्ट और टचस्क्रीन जैसे शानदार फीचर्स दिए गए हैं। ओला एस1 इलेक्ट्रिक स्कूटर के फीचर्स की बात करें तो इनमें आपको क्रूज कंट्रोल, बिना चाबी के इस्तेमाल, इन-बिल्ट स्पीकर और वॉयल कंट्रोल शामिल हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications