नई दिल्ली, जुलाई 21। अगर आप स्मार्टफोन पर फिल्में और कंटेंट देखना पसंद करते हैं, तो आपको अधिक डेली डेटा की जरूरत होगी। मगर यदि आपके पास अच्छा वाईफाई कनेक्शन नहीं है तो आपको ज्यादा डेटा वाला प्लान चाहिए होगा। ऐसे में आपको कुछ ऐसे प्रीपेड प्लान देखने चाहिए जो डेली 3 जीबी डेटा ऑफर करते हैं। वीआई (वोडाफोन आइडिया), एयरटेल और रिलायंस जियो के पास ऐसे प्रीपेड प्लान हैं। मगर सवाल यह है कि इनमें किस कंपनी के पास डेली 3 जीबी डेटा वाले अच्छे प्लान हैं। आपको पहले से पता होना चाहिए कि किस कंपनी के पास किस तरह के बेहतर डेटा प्लान हैं। आगे जानते हैं इन तीनों कंपनियों के डेली 3 जीबी डेटा वाले प्लान की लिस्ट।
वीआई के प्लान
वोडाफोन आइडिया यानी वीआई 359 रुपये का एक प्रीपेड प्लान पेश करती है। इसमें ग्राहकों को डेली 3 जीबी डेटा मिलता है। इस प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। ये प्लान एक बिंग ऑल नाइट फीचर (रात 12 से सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड फ्री डेटा), वीकेंड डेटा रोलओवर (हफ्ते भर का बचा हुआ वीकेंड पर मिलता है), प्रति दिन 100 एसएमएस और हर महीने 2 जीबी तक बैकअप डेटा (बिल्कुल फ्री) के साथ आता है।
901 रु वाला प्लान
वीआई का डेली 3 जीबी वाला एक और प्लान है, जिसकी कीमत 901 रुपये है। ये दूसरे प्लान की तुलना में थोड़ा ज्यादा दिन चलने वाला प्लान है। इस प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी 70 दिनों की है। यह प्लान बिंग ऑल नाइट, सप्ताहांत डेटा रोलओवर, प्रति दिन 100 एसएमएस और हर महीने 2 जीबी तक बैकअप डेटा के साथ आता है। आपको डिज्नी+ हॉटस्टार मोबाइल का 1 वर्ष का एक्सेस भी मिलेगा। इस पर आप एक्सक्लूसिव टीवी शो, सीरियल, लाइव स्पोर्ट्स, डब हॉलीवुड फिल्मों का आनंद ले सकते हैं।
एयरटेल का प्लान
एयरटेल भी 599 रुपये वाला डेली 3 जीबी का डेटा का प्लान पेश करता है। इस योजना में डिज्नी+ हॉटस्टार और अमेजन प्राइम मोबाइल वर्जन का एक्सेस शामिल है जो 30 दिनों के लिए वैलि़ड रहता है। एयरटेल की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, प्रतिदिन 100 एसएमएस, रोज 3 जीबी डेटा और फास्टैग पर 100 रुपये का कैशबैक मिलता है।
ये हैं बाकी बेनेफिट
एयरटेल के 599 रु वाले प्लान में आपको 3 महीने के लिए अपोलो सब्सक्रिप्शन और शॉ एकेडमी में एक मुफ्त ऑनलाइन कोर्स करने की भी फैसिलिटी मिलेगी। यह प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के लिए उपलब्ध रहता है।
जियो के प्लान
जियो का डेली 3 जीबी वाला सबसे महंगा प्लान है 4199 रु का। इस प्लान की वैलिडिटी 12 महीनों की है। इस तरह मासिक खर्च पड़ेगा 350 रु। इस तरह ये वीआई और एयरटेल से बेहतर है। अब बात करते हैं बेनेफिट की। ये प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग, रोज 3 जीबी डेटा, डेली 100 एसएमएस, डिज्नी+ हॉटस्टार के 1 साल के लिए एक्सेस और जियो ऐप्स के फ्री एक्सेस के साथ आता है। इस प्लान में एक और फायदा है। यदि आपकी डेली 3 जीबी डेटा लिमिट पूरी हो जाती है तो भी आपको 64 केबीपीएस की स्पीड पर इंटरनेट मिलता है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
