नई दिल्ली, सितंबर 28। केन्द्रिय कैबिनेट ने आज केंद्रिय नौकरियों में कार्यरत लगभग 50 लाख कर्मचारियों और 62 लाख पेंशनधारियों के लिए महंगाई भत्ते यानी की डीए में बढ़ोत्तरी करने का ऐलान किया है। कैबिनेट ने डीए में 4 फीसदी की बढ़ोतरी करने को मंजूरी दिया है। डीए में 4 प्रतिशत की बढोत्तरी के बाद केन्द्रिय कर्मियों को मिलने वाला डीए अब बढ़कर 38 फीसदी हो जाएगा।
तीन महीने बढ़ सकती है गरीब कल्याण योजना
सीएनबीसी के खबर के मुताबिक सरकार की तरफ से कोरोना के समय से ही चलाई जा रही गरीब कल्याण योजना को तीन महीने और बढ़ाने के प्रस्ताव पर भी विचार हुआ है, इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है। सूत्रों की मानें तो अगर सरकार इसे मंजूर करती हैं तो राजस्व पर 18 अरब डॉलर का बोझ आएगा। केन्द्रिय कैबिनेट ने इसी साल मार्च में 7वें वेतन आयोग के अनुसार डीए में 3 फीसदी के इजाफा किया था।
कब मिलेगा डीए
कैबिनेट मीटिंग के बाद मोदी सरकार इसका ऐलान कर सकती है। जानकार बताते हैं कि बढ़े हुए डीए को बिते 1 जुलाई से काउंट किया जा सकता है। डीए बढ़ने के बाद केन्द्रिय कर्मियों के वेतन में 6840 से 27,312 रुपए की बढ़ोत्तरी हो सकती है। सुत्रों के हवाले से खबर यह भी मिल रही है कि कोरोना के समय रोके गये डीए पर भी फैसला हो सकता है।
कोरोनाकाल के डीए पर भी फैसला संभव
सुत्रों के हवाले से खबर यह भी मिल रही है कि कोरोना के समय रोके गये डीए पर भी फैसला हो सकता है। कोरोना के कारण केन्द्रिय कर्मचारियों को 18 महीने का डीए नहीं मिला था। अगर सरकार यह फैसला लेती है तो केंद्रीय कर्मचारियों को एकमुश्त 1.5 लाख रुपये तक मिलने की उम्मीद है। केंद्रीय कर्मचारी को कोरोना काल के समय रोके गए डीए का इंतजार है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
