DA Hike 2025: होली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ता(DA) में बढ़ोतरी की खुशखबरी मिल सकती है। केंद्र सरकार जल्द ही करोड़ों केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देने की तैयारी कर रही है। हालांकि अभी ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है। इससे पहले सरकार ने दिवाली से पहले डीए बढ़ाकर केंद्रीय कर्मचारियों का तोहफा दे दिया था। दिवाली के समय पर 3 प्रतिशत की डीए में बढ़ोतरी की गई थी।

डीए में दिवाली पर हुई थी इतनी बढ़ोतरी (DA Hike Central Government Employees)
महंगाई भत्ते को ऑल इंडिया कन्ज्यूमर प्राइस इंडेक्स(All India Consumer Price Index - AICPI) के आधार पर तय किया जाता है। सरकार पिछले 12 महीनों के ऐवरेज AICPI डेटा को ध्यान में रखते हुए महंगाई भत्ते यानी डीए और महंगाई राहत की दरें तय करती है। अक्टूबर 2024 में यानी पिछले साल सरकार ने डीए में 3% का इजाफा किया था, जिससे यह 50% से बढ़कर 53% हो गया। उससे पहले मार्च 2024 में सरकार ने डीए में 4% की बढ़ोतरी की थी। यह बढ़कर 50% तक पहुंच गया था।
मार्च 2025 में होली पर मिल सकती है खुशखबरी (Dearness Allowance Hike)
7वें वेतन आयोग के तहत DA साल में दो बार बढ़ाया जाता है। पहली बढ़ोतरी 1 जनवरी से लागू होती है और दूसरी 1 जुलाई से लागू होती है। साल 2025 की पहली बढ़ोतरी 1 जनवरी 2025 से लागू हुई थी। इसकी आधिकारिक घोषणा सरकार मार्च 2025 में होली से पहले कर सकती है। हालांकि, अभी तक सरकार ने डीए बढ़ोतरी का आधिकारिक तौर पर ऐलान नहीं किया है।
कर्मचारियों के साथ-साथ पेंशनर्स को भी मिलेगी गुड न्यूज( DA Hike Holi 2025)
कर्मचारी संगठनों का मानना है कि इस बार डीए में 3 से 4 फीसदी तक बढ़ोतरी की जा सकती है। इससे कर्मचारियों के वेतन में 540 रुपये से 720 रुपये प्रति माह तक की बढ़ोतरी होने का अनुमान है। सिर्फ यही नहीं, महंगाई भत्ता(Dearness Allowance) के साथ-साथ पेंशनर्स के लिए महंगाई राहत (Dearness Relief DR) का ऐलान भी होने का अनुमान है। इस बार 1 करोड़ से अधिक सरकारी कर्मचारी और पेंशनर्स इस बढ़ोतरी का फायदा उठा सकेंगे।
सरकार मार्च 2025 में होली(14 मार्च) के आसपास केंद्रीय कर्मचारियों को ये खुशखबरी दे सकती है। जिन केंद्रीय कर्मचारियों का बेसिक पे लगभग 18,000 रुपए प्रति माह है उनकी सैलरी 1 जनवरी 2025 से ही 720 रुपए प्रति माह तक बढ़ सकती है। डीए में यह बढ़ोतरी महंगाई से राहत देने के लिए की जा सकती है।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications