DA Hike News in Hindi: बिहार-यूपी के सरकारी कर्मचारियों को सरकार खुशखबरी देने वाली है। बिहार और उत्तर प्रदेश सरकार ने आने वाले त्योहार को देखते हुए राज्य के कर्मचारियों को 30 अक्टूबर को सैलरी देने का फैसला लिया है। इतना ही नहीं, सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों के महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में 3 फिसदी की बढ़ोत्तरी करने की भी जानकारी दी है।

डीए में 3 फीसदी बढ़त की उम्मीद
बिहार और यूपी में कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में वृद्धि की संभावना है। केंद्र ने महंगाई भत्ते में 3 फीसदी की वृद्धि का ऐलान कर दिया है। इसी के साथ 1 जुलाई से देय महंगाई भत्ते की दर अब 50 प्रतिशत से बढ़कर 53 प्रतिशत हो गई है। केंद्र सरकार द्वारा महंगाई भत्ते में वृद्धि करने के बाद, राज्य सरकार भी जल्द ही इस संबंध में अपना फैसला ले सकती हैं। उत्तर प्रदेश में वेतन पर हर महीने करीब 9 हजार करोड़ रुपये और पेंशन पर लगभग 4 हजार करोड़ रुपये खर्च होते हैं।
30 अक्टूबर को सैलरी के साथ मिलेगा बोनस
31 अक्टूबर को दिवाली होने की वजह से कर्मचारियों की सैलरी 30 अक्टूबर को सरकार सैलरी देगी। वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार द्वारा सोमवार को जारी आदेश में कहा गया है कि इस बार दिवाली 31 अक्टूबर, 2 नवंबर को भाई दूज और 3 नवंबर को गोवर्धन पूजा और चित्रगुप्त जयंती के त्योहार को देखते हुए 30 अक्टूबर को ही सैलरी जारी करने का आदेश दिया गया है।
यूपी सरकार ने सोशल मीडिया पर शेयर की जानकारी
यूपी सरकार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए जानकारी दी कि, प्रदेश के समस्त पूर्णकालिक अराजपत्रित राज्य कर्मचारियों, राज्य निधि से सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं, स्थानीय निकायों, जिला पंचायतों और राजकीय विभागों के कार्य प्रभारित अधिष्ठान के कर्मचारियों तथा दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को वर्ष 2023-2024 के लिए बोनस प्रदान करने का निर्णय लिया है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications