DA Hike News: दिवाली से पहले ही सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी आ गई है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने राज्य के 3 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट दे दी है। सीएम ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4% की बढ़ोतरी किए जाने की घोषणा की है।

4% डीए बढ़ाने से सरकारी कर्मचारियों के बीच खुशियों की लहर
नया डीए 1 अक्टूबर से लागू होगा। अब राज्य के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़कर 50 फीसदी हो जाएगा, जो कि अब तक 46 प्रतिशत था। मुख्यमंत्री साय ने यह घोषणा कैबिनेट की बैठक से पहले की है। इसके अलावा राज्य सरकार जल्द ही धान खरीदी की तारीखों का ऐलान कर सकती है। नवभारत टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने डीए बढ़ाने के फैसले को स्वीकार किया है।
इसे 1 जनवरी 2024 से लागू करने की मांग की है। मोर्चा के मुताबिक 4% डीए बढ़ाने से शिक्षकों और कर्मचारियों को आधी खुशी मिली है। दिवाली से पहले सरकार के इस कदम का स्वागत करते हैं, लेकिन इसे 1 जनवरी 2024 से दिया जाना था।
इसकी घोषणा के साथ ही सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों के हित में दीपावली के पूर्व बड़ा निर्णय लेते हुए हमने उनके मंहगाई भत्ता को 46% से बढ़ाकर 50% किए जाने का निर्णय लिया है।
7 महीने बाद बढ़ाया महंगाई भत्ता
बता दें कि राज्य सरकार ने मार्च के महीने में कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में चार प्रतिशत का इजाफा किया था, जिससे उनका भत्ता 42 प्रतिशत से बढ़कर 46 प्रतिशत किया था। 1 मार्च से इसे लागू किया गया था और उस दौरान सरकार ने अधिकारियों और कर्मचारियों को सातवें वेतनमान की बकाया अंतिम किस्त दिए जाने का भी ऐलान किया था लगभग सात माह बाद एक बार फिर राज्य सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की है और अब उन्हें केंद्रीय कर्मचारियों के समान महंगाई भत्ता मिलने लगेगा।
पीएम नरेंद्र मोदी से छत्तीसगढ़ सीएम ने की मुलाकात
इससे पहले छत्तीसगढ़ के सीएम साय ने नई दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की थी। बैठक के दौरान सीएम ने पिछले नौ महीनों में राज्य में किए गए विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने मौजूदा सरकार की तरफ से कृषि, कौशल विकास और शिक्षा के क्षेत्र में की गई प्रमुख पहल पर भी जानकारी दी। इसके अलावा उन्होंने पीएम मोदी को राज्य में हाल ही में हुए सफल नक्सल विरोधी अभियान के बारे में भी जानकारी दी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications