DA Hike Bihar Government News: बिहार के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी आ गई है। बिहार सरकार ने गुरुवार को सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। बिहार सरकार ने अपने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते यानी डीए में 3% की बढ़ोतरी करने की जानकारी दी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बिहार कैबिनेट की हुई बैठक में इस पर घोषणा की गई है। आइए इसके बारे में आपको पूरी जानकारी देते हैं।

डीए में की गई 3 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी
कैबिनेट सचिवालय के मुताबिक, इस बढ़ोतरी से DA 50% से बढ़कर 53% हो जाएगा, जिससे लाखों नियमित कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बेहतर वित्तीय सहायता मिलेगी। बैठक में कुल 38 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बिहार सरकार का महंगाई भत्ते में इजाफा करने का यह फैसला 1 जुलाई 2024 से लागू होगा।
इन योजनाओं का हुआ शुभारंभ
बैठक में बिहार के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर कॉमर्शियल टॉयलेट के रखरखाव के लिए सुलभ इंटरनेशनल सोशल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन को मनोनयन के आधार पर कार्य अलॉटमेंट करने के प्रपोजल भी स्वीकृति दी गई है। राजस्व भूमि सुधार विभाग की ओर से पटना सदर अंचल का विभाजन किया गया है।
इसके अलावा बिहार कैबिनेट ने गुरुवार को 'मुख्यमंत्री गृहस्थल क्रय योजना' नामक एक नयी योजना को भी मंजूरी दी है। जनसत्ता की रिपोर्ट के अनुसार, कैबिनेट द्वारा अनुमोदित प्रस्ताव में कहा गया है, "यह एकमुश्त वित्तीय सहायता राज्य में पात्र भूमिहीन परिवार को जमीन खरीदने के लिए प्रदान की जाएगी।"
इन राज्यों के डीए में भी हुई बढ़त
इससे पहले दिवाली के मौके पर पंजाब सरकार के 6.50 लाख से अधिक कर्मचारियों और पेंशनधारकों के परिजनों को दिवाली का तोहफा देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने महंगाई भत्ते में चार प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा की थी। इसके अलावा छत्तीसगढ़ सहित कई राज्य कर्मचारियों को सरकार की ओर से DA Hike का गिफ्ट मिल चुका है। ओडिशा सरकार ने राज्य के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसयू) के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (डीए) में 4% की वृद्धि को मंजूरी दे दी थी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications