7th Pay Commission DA Hike: केंद्र सराकर आज यानी 9 अक्टूबर को केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) और महंगाई राहत( Dearness Relief) में बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सरकार डीए में बढ़ोतरी का ऐलान अक्टूबर में करेगी लेकिन इसे जुलाई से लागू किया जाएगा। अक्टूबर की सैलरी में 3 महीने का डीए एरियर यानी महंगाई राहत दिया जाएग। इसके अलावा दिवाली बोनस भी दिया जाएगा।

आज डीए पर सरकार कर सकती है घोषणा
मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, सरकार धनतरेस से पहले ही बोनस देने की तैयारी कर रही है यानी अब सरकारी कर्माचारियों को दिवाली तक इंतजार नहीं करना पड़ेगी। सरकार महंगाई भत्ते में 3 से 4 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी कर सकती है। अगर यह बढ़ोतरी होती है, तो अभी मिलने वाला 50% डीए बढ़कर 53 या 54 प्रतिशत हो सकता है।
इस साल मार्च में सरकार ने डीए में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की थी। इसके बाद डीए 50% हो गया था। सरकार हर छह महीने में डीए की समीक्षा करती है, और इसे 1 जनवरी और 1 जुलाई से लागू माना जाता है। इस बार भी सरकार की घोषणा अक्टूबर में होगी, लेकिन इसे 1 जुलाई से ही लागू माना जाएगा।
सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में होगी बढ़त
इससे कर्मचारियों को तीन महीने का डीए एरियर मिलेगा, जो अक्टूबर की सैलरी में जुड़कर आएगा। साथ ही, दिवाली बोनस भी दिया जा सकता है। इस डीए में 3 से 4 प्रतिशत की बढ़त का असर सीधा कर्मचारियों की सैलरी पर पड़ेगा। सरकार के इस फैसले से लगभग 1 करोड़ कर्मचारियों और पेंशनर्स को फायदा मिलेगा।
कितनी हुई है अभी तक बढ़ोतरी?
मार्च 2024 में 4% बढ़ोतरी हुई थी यानी 46% से 50% का बदलाव हुआ था। वहीं, सितंबर 2023 में सरकार ने डीए में 4 फीसदी की बढ़ोतरी 42 फीसदी से 46 फीसदी तक हुई थी। मार्च 2023 में 4% बढ़ोतरी 38 प्रतिशत से 42 प्रतिशत तक हुई थी। सितंबर 2022 में 4% की बढ़ोतरी 34% से 38 प्रतिशत तक हुई थी। वहीं, मार्च 2022 में 3% बढ़ोतरी 31 प्रतिशत से 34 प्रतिशत हुई थी।
3 अक्टूबर को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में किया गया था ये ऐलान
3 अक्टूबर को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई थी। इस बैठक में रेलवे कर्मचारियों को 78 दिन के बोनस का ऐलान किया गया। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी दी कि रेलवे कर्मचारियों के लिए 2029 करोड़ रुपये के बोनस को मंजूरी मिल गई है।
इस महंगाई भत्ते में बढ़त होने के बाद केंद्र सरकार ने 50 लाख से ज्यादा कर्मचारी और 65 लाख से ज्यादा पेंशनरों को फायदा देगा। कर्मचारियों को इस बढ़त का लाभ 1 जुलाई 2024 से दिया जाएगा। सरकार की तरफ से अभी इस बढ़त पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications