DA Hike 2025: केंद्रीय कर्मचारी डीए हाइक का इंतजार कर रहे हैं। 24 सितंबर को केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने कई सारे ऐलान किए लेकिन DA Hike को लेकर किसी भी तरह का अपडेट नहीं दिया। त्योहारी सीजन में केंद्रीय कर्मचारी सोच रहे थे कि हंगाई भत्ते [डीए] और महंगाई राहत [डीआर] में इजाफा हो जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

कैबिनेट मीटिंग में डीए हाइक जैसे मुद्दे पर किसी भी तरह की चर्चा न होने से कर्मचारियों में निराशा देखने को मिल रही है। हालांकि, इस मंत्रिमंडल ने इंफ्रा परियोजना की स्वीकृति के साथ-साथ कई सारे ऐलान किए हैं।
महंगाई भत्ता कैसे तय होता है?
महंगाई भत्ता साल में दो बार तय किया जाता है। इसके लिए CPI-IW इंडेक्स (औद्योगिक श्रमिक उपभोक्ता मूल्य सूचकांक) को आधार बनाया जाता है।
जून 2025 के लिए CPI-IW 1 अंक बढ़कर 145 पर पहुंचा।
जनवरी 2025 में DA में केवल 2% बढ़ोतरी हुई थी, जिससे यह 53% से 55% हो गया।
यह पिछले सात सालों में सबसे कम बढ़ोतरी थी, जिससे कर्मचारियों में पहले ही असंतोष था।
कर्मचारियों ने वित्त मंत्रालय को लिखा पत्र
कन्फेडरेशन ऑफ सेंट्रल गवर्मेंट इंप्लॉईज एंड वर्कर्स (CCGEW) ने 23 सितंबर को वित्त मंत्री को पत्र लिखा। पत्र में कहा गया कि 1 जुलाई से लागू DA/DR की बकाया किस्त की घोषणा अभी तक नहीं हुई। आमतौर पर यह घोषणा सितंबर के आखिरी हफ्ते में होती है और अक्टूबर में तीन महीने का भुगतान कर दिया जाता है।
देरी से कर्मचारियों और पेंशनर्स में असंतोष बढ़ रहा है। CCGEW महासचिव एस.बी. यादव ने यह भी लिखा कि दशहरा नजदीक है, ऐसे में PLB (प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस) और एडहॉक बोनस की घोषणा भी जरूरी है।
कर्मचारियों और पेंशनर्स पर असर
DA बढ़ने से सीधे सैलरी और पेंशन पर असर पड़ता है। उदाहरण के लिए, अगर किसी कर्मचारी का बेसिक वेतन 40000 रुपए है और DA 55% से बढ़कर 58% हो जाता है, तो उनकी मासिक DA राशि 22000 रुपए से बढ़कर 23200 रुपए हो जाएगी। यानी हर महीने 1200 रुपए की बढ़ोतरी होगी। DA बढ़ने से TA (ट्रैवल अलाउंस) और HRA (हाउस रेंट अलाउंस) जैसे भत्तों में भी इजाफा होता है।
DA और DR क्या है?
महंगाई भत्ता (DA): सरकार की ओर से कर्मचारियों को महंगाई से राहत देने के लिए वेतन में दिया जाने वाला अतिरिक्त हिस्सा।
महंगाई राहत (DR): पेंशनभोगियों को महंगाई के असर से बचाने के लिए दी जाने वाली राशि।
आगे की उम्मीद
कर्मचारियों की उम्मीद है कि सरकार अक्टूबर के पहले हफ्ते में DA-DR बढ़ोतरी की घोषणा कर सकती है। त्योहारों के इस सीजन में यह निर्णय न केवल कर्मचारियों और पेंशनर्स को राहत देगा, बल्कि उनकी खर्च करने की क्षमता भी बढ़ाएगा।
More From GoodReturns

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

सोने के दाम में आज फिर तेजी: 26 अगस्त को क्या महंगा हुआ सोना? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

IPO Alert: आज से 3 कंपनियों के IPO में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP की पूरी डिटेल

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold-Silver Price Today: 25 अगस्त को सोने-चांदी के भाव स्थिर, खरीदारी से पहले देखें लेटेस्ट रेट्स

ओणम शॉपिंग: आज रात खत्म हो रहे हैं ये बैंक ऑफर्स, जल्दी उठाएं फायदा

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?

UPI के 10 साल: टैप एंड पे, क्रेडिट लाइन और नई लिमिट्स, जानें कैसे उठाएं इन फीचर्स का फायदा

शुगर स्टॉक लिमिट: 4000 क्विंटल से ज्यादा चीनी रखी तो होगी कार्रवाई, जानें क्या है नया नियम

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट: शनिवार को आपके शहर में क्या है तेल की कीमत? पूरी लिस्ट देखें



Click it and Unblock the Notifications