DA Hike 2025: केंद्रीय कर्मचारियों को लेकर बड़ी खुशखबरी आ रही है. केंद्र सरकार (Central Government) ने शुक्रवार 28 मार्च को महंगाई भत्ता बढ़ाने का ऐलान किया है. इसके तहत महंगाई भत्ते (DA Hike) में 2% की बढ़ोतरी का ऐलान किया है. इस बढ़ोतरी के बाद DA बढ़कर 55% हो जाएगा, जोकि पहले 53% था. यानी केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में इजाफा होगा. बता दें कि इससे पहले केंद्र की मोदी सरकार (Modi Government) ने 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को मंजूरी दी है, जोकि 2026 में लागू होगा.
महंगाई भत्ते में हुआ इजाफा
केंद्र सरकार (Central Government) ने महंगाई भत्ते (DA Hike) को 53% से बढ़ाकर 55% कर दिया है. पिछली बार महंगाई भत्ते में इजाफा जुलाई 2024 में किया गया था, जिसके तहत कुल 7% की बढ़ोतरी हुई थी. ईद (Eid) से पहले केंद्र सरकार के इस ऐलान से करीब 1 करोड़ कर्मचारियों को फायदा होगा. 7वें वेतन आयोग के मुताबिक साल में महंगाई भत्ते और DR में बदलाव होता है. इसके तहत सरकार 1 जनवरी और 1 जुलाई को महंगाई भत्ता बढ़ाती है. हालांकि, इस बार भत्ते में बढ़ोतरी मार्च के आखिर में किया गया है. लेकिन बढ़ी हुआ भत्ता इसी तारीख से लागू होता है. इस लिहाज से जनवरी और फरवरी का एरियर भी मिलेगा.
DA बढ़ने से कितनी बढ़ेगी सैलरी?
महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी से केंद्रीय कर्मचारियों (Central Government) की सैलरी में भी बढ़ोतरी होगी. क्योंकि इससे बेसिक सैलरी (Basic Salary) में इजाफा होगा. इसे हम 18000 रुपए की बेसिक सैलरी पर कैलकुलेट करते हैं. महंगाई भत्ते में 2% की बढ़ोतरी से न्यूनतम सैलरी 18360 रुपए होगी. पेंशनर्स को भी महंगाई भत्ता बढ़ने से फायदा मिलेगा. इसके तहत 2% महंगाई भत्ता बढ़ने पर न्यूनतम पेंशन 13950 रुपए हो जाएगी.

महंगाई भत्ता क्या है? ( What is DA)
कर्मचारियों की सैलरी में महंगाई भत्ता (DA Hike) एक अहम हिस्सा है. केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते का भुगतान भारत सरकार (Government of India) करती है, जोकि अपने कर्मचारियों (Central Employee) और पेंशनर्स (Pensioners) को महंगाई के असर को बेअसर करने के लिए करती है. चुंकि महंगाई भत्ता लाइफस्टाइल की कॉस्ट पर बेस्ड है ऐसे में यह सैलरी कंपोनेंट फिक्स नहीं है.
महंगाई भत्ते से जुड़े अहम सवालों के जवाब...
सवाल-1: 7वें वेतन आयोग के संबंध में मोदी कैबिनेट ने हाल ही में क्या निर्णय लिया?
जवाब-1: मोदी कैबिनेट ने केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी.
सवाल-2: 2 प्रतिशत डीए बढ़ोतरी की घोषणा कब की गई?
जवाब-2: 2 प्रतिशत डीए बढ़ोतरी की घोषणा शुक्रवार, 28 मार्च 2025 को की गई.
सवाल-3: सातवें वेतन आयोग का क्या महत्व है?
जवाब-3: सातवां वेतन आयोग महत्वपूर्ण है क्योंकि यह केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों के लिए वेतन संरचना और भत्ते निर्धारित करता है.
सवाल-4: 2 प्रतिशत डीए बढ़ोतरी से केंद्र सरकार के कर्मचारियों पर क्या असर होगा?
जवाब-4: 2 प्रतिशत डीए बढ़ोतरी से केंद्र सरकार के कर्मचारियों के समग्र वेतन और वित्तीय लाभ में वृद्धि होगी.
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
