नयी दिल्ली। टीवी देखने वालों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। अगर आप डी2एच ग्राहक हैं तो आपका बिल काफी सस्ता हो जायेगा। क्योंकि आपको अब बहुत सारे चैनल मुफ्त में देखने को मिलेंगे। दरअसल डीटीएच सर्विस प्रोवाइडर डी2एच ने अपने ग्राहकों के लिए नया नेटवर्क कैपिसिटी फी या एनसीएफ स्लैब शुरू किया है। इस नये स्लैब के तहत आपको जीएसटी रहित 150 रुपये के शुल्क पर हर महीने 200 से अधिक चैनल देखने को मिलेंगे। जी हां नये स्लैब में आपको 220 चैनल देखने को मिलेंगे। अगर 220 चैनल देखना चाहते हैं तो आपको 160 रुपये का एक्स्ट्रा चार्ज देना होगा। इस चार्ज में जीएसटी शामिल नहीं है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि डी2एच के नये शु्ल्क ट्राई ने 1 मार्च से लागू कर दिये हैं। बता दें कि डिश टीवी की डी2एच को टाटा स्काइ और एयरटेल डिजिटल टीवी से कड़ी चुनौती मिल रही है। इसीलिए डी2एच ने यह कदम उठाया। इसका सीधा लाभ डी2एच ग्राहकों को मिलेगा।
130 रुपये में मिल रहे 200 चैनल
बता दें कि ग्राहकों को फायदा पहुँचाने वाले ट्राई के नये नियमों के अनुसार डीटीएच सर्विस कंपनियों को ग्राहकों को 130 रुपये (इसमें जीएसटी शामिल नहीं है) मासिक के भुगतान पर 200 फ्री-टू-एयर देने होंगे। 200 फ्री चैनल देखने के लिए ग्राहकों को 130 रुपये के साथ 23.40 रुपये का जीएसटी चुकाना होगा। यानी कुल 153.40 रुपये प्रति महीने के भुगतान पर आपको 200 मुफ्त देखने मिलेंगे। वहीं 150 रुपये के साथ 27 रुपये का जीएसटी चुकाने पर आपको 220 फ्री-टू-एयर एसडी चैनल मिलेंगे। मगर यदि आप 220 से ज्यादा चैनल देखना चाहें तो आपको 150 रुपये के अलावा 160 रुपये हर महीने अधिक देने होंगे।
आपको होगा ज्यादा फायदा
नये एनसीएफ स्लैब में ग्राहकों को अब 200 से ज्यादा चैनल देखने के लिए जीएसटी के बिना 160 रुपये का हर महीने का अतिरिक्त भुगतान नहीं करना पड़ेगा। इसमें आपके पास जीएसटी सहित 153.40 रुपये या फिर जीएसटी 177 रुपये का स्लैब चुनने का ऑप्शन होगा। मगर यदि आप 220 से ज्यादा चैनल सब्सक्राइब करना चाहें तो इसके लिए आपको 177 रुपये के साथ ही हर महीने 160 रुपये (जीएसटी रहित) का भुगतान करना पड़ेगा।
एक से अधिक कनेक्शन वालों को फायदा
इसके अलावा एक से अधिक कनेक्शन लेने वाले ग्राहकों को हर कनेक्शन के लिए प्रति महीने 50 रुपये भुगतान करने होंगे। ट्राई ने 1 जनवरी 2020 को नयी टैरिफ पॉलिसी जारी की थी। उसमें ट्राई ने साफ किया था कि केबल टीवी ऑपरेटर एक प्लेटफॉर्म पर सभी फ्री टू एयर चैनलों के लिए हर महीने 160 रुपये से ज्यादा नहीं वसूल सकेंगे। इसके अलावा 12 रुपये से अधिक शुल्क वाला कोई भी चैनल किसी बुके का हिस्सा नहीं होगा। यानी ग्राहकों को नये टैरिफ नियमों से कई तरह से लाभ मिलेगा।
यह भी पढ़ें - हो गया टीवी देखना सस्ता, एक चैनल के लिए 1 रुपये से कम करना होगा खर्च
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
