नई दिल्ली, सितंबर 04। बिजनेस जगत में आज एक बुरी खबर आई है। टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का देहांत हो गया। मुंबई के पालघर में एक सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई। बता दें कि 4 जुलाई 1968 को साइरस मिस्त्री भारतीय मूल के आयरिश व्यापारी परिवार में जन्मे थे। बाद में वे टाटा ग्रुप से जुड़े। मगर जब उन्हें टाटा संस से निकाला गया तो कई तरह के विवाद पैदा हो गए। टाटा ग्रुप और साइरस मिस्त्री के बीच विवाद लंबे समय तक अदालत में चलता रहा। हुआ ये था कि 2012 में मिस्त्री को टाटा का चेयरमैन बनाया गया था, लेकिन 2016 में उन्हें इस पद से हटा दिया गया थी।
कितनी छोड़ गए संपत्ति
साइरस मिस्त्री एक कामयाब बिजनेसमैन रहे। इस दुनिया से जाते हुए मिस्त्री हजारों करोड़ रुपये की संपत्ति छोड़ गए। 2018 के आंकड़ों के अनुसार साइरस मिस्त्री की पर्सनल नेटवर्थ उस समय 70,957 करोड़ रु थी। जबकि अब 2022 में ताजा अनुमान के अनुसार उनकी संपत्ति 10 अरब डॉलर है। भारतीय मुद्रा में यह संपत्ति 79712 करोड़ रु होती है।
आयरलैंड, लंदन और दुबई में घर
साइरस मिस्त्री अपनी पत्नी के साथ मुंबई में रहते थे। मुंबई में वे एक बड़े घर में रह रहे थे। मगर साइरस मिस्त्री का यह अकेला घर नहीं था। बल्कि उनके घर आयरलैंड, लंदन और दुबई में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मिस्त्री के पास शानदार यॉट भी हैं। 2020 में हुए टाटा के साथ विवाद तक मिस्त्री टाटा समूह के निजी जेट बेड़े का इस्तेमाल कर सकते थे। उसमें रजिस्टर्ड वीटी-टीबीटी के साथ डसॉल्ट फाल्कन 2000 शामिल थे।
पिता भी थे सफल बिजनेसमैन
साइरस मिस्त्री टाटा के साथ काम करने से पहले एक अन्य कंपनी में शामिल हुए थे। मिस्त्री 1991 में अपनी फैमिली कंस्ट्रक्शन कंपनी, शापूरजी पलोनजी एंड कंपनी लिमिटेड में एक निदेशक के रूप में शामिल हुए थे। मिस्त्री शापूरजी पल्लोनजी एंड कंपनी के प्रबंध निदेशक रहे हैं, जो शापूरजी पल्लोनजी समूह का हिस्सा है। वे टाटा संस और टाटा समूह के अध्यक्ष भी रहे हैं।
2006 में टाटा संस से जुड़े
मिस्त्री अपने पिता के रिटायर होने के एक साल बाद 1 सितंबर 2006 को टाटा संस के बोर्ड में शामिल हुए। उन्होंने 24 सितंबर 1990 से 26 अक्टूबर 2009 तक टाटा एलेक्सी लिमिटेड के निदेशक के रूप में भी काम किया और 18 सितंबर 2006 तक टाटा पावर कंपनी लिमिटेड के निदेशक रहे। 2013 में मिस्त्री को टाटा संस का चेयरमैन नियुक्त किया गया था। इसके अलावा, वह टाटा इंडस्ट्रीज, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टाटा पावर, टाटा टेलीसर्विसेज, इंडियन होटल्स, टाटा ग्लोबल बेवरेजेज और टाटा केमिकल्स सहित सभी प्रमुख टाटा कंपनियों के चेयरमैन भी रहे हैं।
पत्नी और दो बेटे
मिस्त्री की शादी रोहिका छागल से हुई थी, जो कि वकील इकबाल छागला की बेटी और ज्यूरिस्ट एम.सी. छागला की पोती हैं। इकबाल छागला ने टाटा संस के खिलाफ कानूनी लड़ाई में साइरस मिस्त्री के लिए कार्रवाई की रणनीति बनाई थी। दंपति के दो बेटे हैं, फिरोज मिस्त्री और जहान मिस्त्री। मिस्त्री के देहांत पर पीएम मोदी सहित कई बड़े लोगों ने शोक जताया है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications