नई दिल्ली, सितंबर 04। टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की रविवार को मुंबई के पास पालघर में एक सड़क हादसे में मौत हो गई। मिस्त्री मर्सिडीज कार में अहमदाबाद से मुंबई जा रहे थे। ये दुर्घटना दोपहर लगभग 3.15 बजे हुई, जब मिस्त्री अहमदाबाद से मुंबई की यात्रा कर रहे थे। हादसा सूर्या नदी पर बने पुल पर हुआ। पुलिस के अनुसार ये यह एक दुर्घटना लगती है। कार चालक समेत उनके साथ यात्रा कर रहे अन्य दो लोग घायल हो गए। सभी घायलों को गुजरात के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिस्त्री के परिवार में पत्नी और दो बच्चे रह गए हैं।
टाटा संस के चेयरमैन
साइरस पलोनजी मिस्त्री उस समय सुर्खियों में आए जब 2012 में रतन टाटा के पद छोड़ने के बाद उन्हें भारत के सबसे प्रमुख व्यापारिक समूहों में से एक का नेतृत्व करने के लिए चुना गया। उन्हें टाटा संस की जिम्मेदारी दी गयी थी। टाटा संस के सबसे बड़े शेयरधारक शापूरजी पालोनजी समूह के उनके प्रतिनिधित्व के आधार पर उन्हें चेयरमैन बनाया गया था।
2006 में टाटा संस के बोर्ड में शामिल हुए
सायरस अपने पिता पल्लोनजी मिस्त्री, एक निर्माण व्यवसायी और शापूरजी पल्लोनजी समूह के अध्यक्ष के सेवानिवृत्त होने के बाद 2006 में टाटा संस के बोर्ड में शामिल हुए। 24 अक्टूबर 2016 को, टाटा संस (समूह की होल्डिंग कंपनी) के बोर्ड ने मिस्त्री को अध्यक्ष पद से हटाने के लिए मतदान किया। कुछ ही समय बाद नटराजन चंद्रशेखरन को नया अध्यक्ष नॉमिनेट किया गया।
2016 में निकाल दिया गया
2016 में साइरस मिस्त्री को बाहर किए जाने से एक बहुत ही सार्वजनिक, वर्षों तक चलने वाली कोर्ट रूम और बोर्डरूम लड़ाई शुरू हो गई। मिस्त्री, जो टाटा संस के छठे अध्यक्ष थे, लेकिन अक्टूबर 2016 में उन्हें पद से हटा दिया गया था, उन्होंने रतन टाटा के बाद चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला था।
महाराष्ट्र के सीएम ने जताया दुख
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि टाटा संस के पूर्व प्रमुख साइरस मिस्त्री के निधन के बारे में सुनकर स्तब्ध हूं। वह न केवल एक सफल उद्यमी थे, बल्कि उद्योग में एक युवा, उज्ज्वल और दूरदर्शी व्यक्तित्व के रूप में भी देखे जाते थे। यह एक बहुत बड़ी क्षति है। मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि। साइरस मिस्त्री की मौत पर एनसीपी की सुप्रिया सुले ने कहा, 'मेरे भाई का निधन हो गया'।
पीएम मोदी ने जताया शोक
पीएम मोदी ने मिस्त्री की मौत पर कहा कि श्री साइरस मिस्त्री का असामयिक निधन स्तब्ध करने वाला है। वह एक होनहार व्यवसायी नेता थे जो भारत की आर्थिक शक्ति में विश्वास करते थे। उनका निधन वाणिज्य और उद्योग जगत के लिए एक बड़ी क्षति है। उसके परिवार तथा मित्रों के लिए संवेदनाएं। उनकी आत्मा को शांति मिले।
विदेश मंत्री ने किया ट्वीट
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ट्वीट किया कि साइरस मिस्त्री के निधन की खबर से बेहद सदमे में हैं। पिछले कुछ वर्षों में हमारी विभिन्न बातचीत याद आ रही है। उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। पीयूष गोयल ने ट्वीट किया कि साइरस मिस्त्री के आकस्मिक निधन से गहरा दुख और सदमा पहुंचा। भारतीय उद्योग ने अपना एक चमकता सितारा खो दिया है, जिसका भारत की आर्थिक प्रगति में योगदान हमेशा याद किया जाएगा। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications