Cyclonic Storm Montha: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को कहा कि चक्रवात मोंथा के 28 अक्टूबर की शाम/रात को 'एक गंभीर चक्रवाती तूफान' के रूप में मछलीपट्टनम और कलिंगपट्टनम के बीच आंध्र प्रदेश तट को पार करने की प्रबल संभावना है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक अगले 48 घंटों में इसके गंभीर चक्रवाती तूफान 'मोंथा' में बदलने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा कि दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा दबाव क्षेत्र 26 अक्टूबर को एक 'चक्रवाती तूफान' में बदल गया। यह 28 अक्टूबर तक एक 'गंभीर चक्रवाती तूफान' में बदल जाएगा।
ये तूफान अभी पोर्ट ब्लेयर से लगभग 620 किमी और चेन्नई से 780 किमी दक्षिण पूर्व में में केंद्रित है। मोंथा के कारण आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और तमिलनाडु में 27 से 30 अक्टूबर तक भारी से अति भारी बारिश के आसार हैं। भारी बारिश की संभावना के बीच सेना को अलर्ट पर रखा गया है।
चक्रवात मोंथा कब और कहां लैंडफॉल करेगा?
इस चक्रवात के ओडिशा के मलकानगीर से लगभग 200 किलोमीटर दूर, आंध्र प्रदेश के काकीनाडा के पास टकराने यानी लैंडफॉल की आशंका है।
लैंडफॉल के बाद नुकसान की कितनी आशंका?
ओडिशा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी ने कहा कि इस आसन्न आपदा से ओडिशा के 15 जिले प्रभावित होंगे, जिनमें से आठ में बहुत भारी बारिश और तेज़ हवाएँ चलने की संभावना है।
यूपी-बिहार, दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज
चक्रवात मोंथा के चलते देश की राजधानी दिल्ली, बिहार और उत्तर प्रदेश (यूपी) समेत अन्य राज्य में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक देश की राजधानी दिल्ली में अगले 3 दिनों में मौसम में परिवर्तन होने वाला है। 27 और 28 अक्टूबर को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से शाम या रात को हल्की बूंदा बांदी या फुहारें पड़ सकती हैं, जबकि 29 अक्टूबर को मौसम आंशिक रूप से साफ रहेगा।
आईएमडी ने 27 अक्टूबर से अगले 4 दिनों तक उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया है। आज सोमवार को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में कहीं-कहीं बारिश व गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। 28 अक्टूबर को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। साथ ही दोनों हिस्सों में देर रात और सुबह के समय धुंध छाने की भी संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक आज आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, और जालौन में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर में भी बारिश की संभावना जताई गई है।
चक्रवात मोंथा के चलते बिहार में कैसा रहेगा मौसम?
बंगाल की खाड़ी के चक्रवात का असर बिहार तक पहुंचेगा। IMD के मुताबिक 29 से 31 अक्टूबर के बीच बिहार में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। कुछ जिलों (गया, भागलपुर, पटना, मुज़फ्फरपुर) में तेज हवा और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।
पहाड़ी इलाकों समेत देश के अन्य राज्यों में भी बारिश का अनुमान
IMD के मुताबिक, ताजा पश्चिमी विक्षोभ 27 अक्टूबर से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र यानि कि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड को भी प्रभावित करेगा। उत्तराखंड में 27-29 अक्टूबर तक हल्की बारिश हो सकती है, जिससे ठंड बढ़ने के आसार हैं। इसके अलावा, देश के अन्य राज्यों की बात करें तो 27-30 अक्टूबर तक तेलंगाना, ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड समेत अन्य जगहों में बारिश के आसार हैं
More From GoodReturns

EPFO EEC 2026: पुरानी कंपनी ने पीएफ नहीं काटा? तो ये है आखिरी मौका, ऐसे पाएं अपना हक

TRAI का नया SMS नियम: अब फर्जी OTP और स्पैम मैसेज पर लगेगी लगाम, जानें क्या है 'प्री-टैगिंग'

27 अगस्त को सोने-चांदी के भाव में नरमी: जानें आपके शहर में क्या हैं आज के ताजा रेट?

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

सोने के दाम में आज फिर तेजी: 26 अगस्त को क्या महंगा हुआ सोना? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

Gold Rate Today: 23 अगस्त को सोने-चांदी के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले चेक करें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

IPO Alert: आज से 3 कंपनियों के IPO में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP की पूरी डिटेल

Gold-Silver Price Today: 25 अगस्त को सोने-चांदी के भाव स्थिर, खरीदारी से पहले देखें लेटेस्ट रेट्स

ओणम शॉपिंग: आज रात खत्म हो रहे हैं ये बैंक ऑफर्स, जल्दी उठाएं फायदा

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?

शुगर स्टॉक लिमिट: 4000 क्विंटल से ज्यादा चीनी रखी तो होगी कार्रवाई, जानें क्या है नया नियम



Click it and Unblock the Notifications