Cyber Scam Warning HDFC Bank: एचडीएफसी बैंक ने अपने ग्राहकों को मोबाइल पर फैलते एक खतरनाक फ्रॉड के बारे में अलर्ट किया है। यह फ्रॉड एक APK फाइल के ज़रिए होता है, जिसे ठग स्मार्टफोन में इंस्टॉल करवाकर फोन का पूरा कंट्रोल अपने हाथ में ले लेते हैं। इसके बाद लोगों की पर्सनल जानकारी और बैंक डिटेल्स चोरी कर ली जाती हैं।

कैसे होता है यह ठगी का तरीका?
साइबर ठग एक ऐसी फाइल भेजते हैं, जो दिखने में एक ऐप जैसी लगती है। यह फाइल सोशल मीडिया, ईमेल या SMS के जरिए आपके पास आती है। इस फाइल को खोलते ही आपके फोन में एक मैलवेयर इंस्टॉल हो जाता है।
जालसाज खुद को बैंक कर्मचारी, ट्रैफिक अधिकारी या इनकम टैक्स अधिकारी बताकर आपको डराते हैं और APK फाइल डाउनलोड करने के लिए कहते हैं। कई बार यह फाइल ई-KYC, चालान भुगतान, या शादी का कार्ड जैसे बहानों से भेजी जाती है।
फाइल खुलते ही हो जाता है नुकसान
जैसे ही आप इस APK फाइल को इंस्टॉल करते हैं, आपके फोन की सुरक्षा खतरे में पड़ जाती है। इस फाइल के ज़रिए ठग आपके SMS, कॉल, पासवर्ड, बैंक ऐप और अन्य जरूरी डाटा तक पहुंच बना लेते हैं। यहां तक कि वे आपके बैंक खाते से पैसे भी उड़ा सकते हैं वो भी बिना OTP के।
ऐसे करें APK फ्रॉड से खुद की सुरक्षा
किसी भी अंजान लिंक या ऐप को डाउनलोड न करें चाहे वह आपके किसी जानने वाले के नाम से ही क्यों न आई हो।
ई-KYC, टैक्स रिफंड या चालान के नाम पर भेजी गई फाइल्स से सावधान रहें।
ऐप डाउनलोड करने के लिए केवल Google Play Store या ऑफिशियल वेबसाइट का ही इस्तेमाल करें।
अपने फोन में एंटीवायरस जरूर लगाएं और समय-समय पर उसे अपडेट भी करते रहें।
मोबाइल में फाइल या ऐप इंस्टॉल करने से पहले उसका सोर्स जरूर जांचें।
अगर फ्रॉड हो जाए तो क्या करें?
तुरंत अपने बैंक को कॉल करके नेट बैंकिंग, कार्ड और UPI सेवाएं बंद करवाएं।
www.sancharsathi.gov.in वेबसाइट पर जाकर शिकायत दर्ज करें या "संचार साथी" ऐप का इस्तेमाल करें।
नजदीकी पुलिस स्टेशन या साइबर क्राइम पोर्टल पर भी रिपोर्ट करें।
सतर्क रहें, सुरक्षित रहें
APK फ्रॉड एक नया तरीका है जिससे ठग आपके पैसों पर हाथ साफ कर सकते हैं। इससे बचने का सबसे आसान तरीका है सोच-समझकर क्लिक करें, और किसी भी लिंक पर भरोसा करने से पहले उसकी सच्चाई जांचें। थोड़ी सी सतर्कता, बड़े नुकसान से बचा सकती है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications
