नई दिल्ली। शेयर मार्केट के रेगुलेटर सेबी ने इक्विटी म्यूचुअल फंड की खरीद और बिक्री का समय फिर से दिन के 3 बजे का कर दिया है। इससे निवेशकों को म्यूचुअल फंड खरीदने और बेचने के लिए अधिक समय मिला करेगा। हालांकि, डेट म्यूचुअल फंड और कंजरवेटिव हाइब्रिड फंड्स की खरीद बिक्री के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। म्यूचुअल फंड की खरीद-बिक्री का यह नया समय 19 अक्टूबर 2020 से लागू होगा। सेबी के इस फैसले की जानकारी म्यूचुअल फंड का देश में नियमन करने वाली संस्था एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड इन इंडिया के चेयरमैन निलेश शाह ने ट्वीट कर दी है। उन्होंने कहा कि इक्विटी म्यूचुअल फंड के कटऑफ टाइमिंग में अब बदलाव किया जा रहा है।
क्या होता है म्यूचुअल फंड में कट ऑफ टाइम
म्यूचुअल फंड में कट ऑफ टाइम का मतलब होता है कि उतने बजे म्यूचुअल फंड स्कीम की एनएवी जो भी होगी आपका उसी हिसाब से यूनिट एलाट की जाएगी या बेचने पर पैसा मिलेगा। अब यह दोपहर की 3 बजे तय की गई है। इसके बाद कल से म्यूचुअल फंड में निवेश करने वालों को म्यूचुअल फंड स्कीम की 3 बजे की एनएवी के आधार पर ही ट्रांजेक्शन होगा।
क्या होगा फायदा
निलेश शाह ने ट्वीट में बताया है कि अब इक्विटी म्यूचुअल फंड की यूनिट को खरीदना हो या बेचना, दोनों के लिए 3 बजे का समय निर्धारित किया गया है। अब कल से सभी स्कीम्स के सब्क्रिप्शन और रिडिम्पशन का कट ऑफ टाइम फिर से 3 बजे के हिसाब से ही माना जाएगा। हालांकि डेट और कंजर्वेटिव हाइब्रिड फंड्स की कुछ कैटेगरी पर यह समय लागू नहीं होगा। हालांकि यह इक्विटी म्यूचुअल फंड की सभी स्कीम पर लागू होगा। सेबी ने कुछ ही समय पहले 3 बजे के समय को बदलकर 12.30 बजे कर दिया था। इसी समय को फिर से बदल कर पुराने समय को कर दिया गया है। इसका फायदा यह होगा कि निवेशकों के पास उस दिन की एनएवी पाने के लिए अब ज्यादा समय रहेगा।
अप्रैल में बदला था सेबी ने यह समय
सेबी ने अप्रैल में कोरोना वायरस महामारी के कारण म्यूचुअल फंड यूनिट्स की खरीदी और बिक्री के कट ऑफ टाइम को बदल दिया था। सेबी ने इसमें लिक्विड और ओवरनाइट स्कीम को भी शामिल किया था। लिक्विड और ओवरनाइट फंड की खरीद और बिक्री के लिए 12.30 बजे से 1.30 बजे तक का समय है। वहीं, डेट और कंजरवेटिव हाइब्रिड फंड्स के लिए यह समय 1 बजे का है।
More From GoodReturns

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स



Click it and Unblock the Notifications