बड़ी संख्या में अब लोग फास्टैग का इस्तेमाल कर रहा है। फास्टैग का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें टोल प्लाजा पर लंबी लाइनें नहीं लगानी पड़ती है। इसके ज़रिए आप पास कैश न हो तो भी आसानी से पेमेंट कर सकते हैं।
नई दिल्ली, 31 मार्च। बड़ी संख्या में अब लोग फास्टैग का इस्तेमाल कर रहा है। फास्टैग का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें टोल प्लाजा पर लंबी लाइनें नहीं लगानी पड़ती है। इसके ज़रिए आप पास कैश न हो तो भी आसानी से पेमेंट कर सकते हैं। इसके अलावा, फास्टैग के इस्तेमाल पर कैशबैक व अन्य ऑफर भी मिलता है। भारतीय स्टेट बैंक अपने कस्टमर्स के लिए फास्टैग की सुविधा भी प्रदान करता है। इसमें उन्हें काफी सारे फायदे भी मिलते हैं। एसबीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फास्टैग के ज़रिए लेनदेन सालाना 53 फीसदी की तेजी के साथ बढ़ रहा है। जबकि फरवरी 2022 में फास्टैग के ज़रिए 24.364 करोड़ का लेनदेन हुआ है, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह आंकड़ा 15.896 करोड़ था। आइए जानते हैं एसबीआई फास्टैग से जुड़ी सभी जानकारी के बारे में।

एसबीआई फास्टैग क्या है जान लें
सबसे पहले आपको बताते है एसबीआई फास्टैग के बारे में यह एक ऐसा डिवाइस है जो इससे जुड़े प्रीपेड या सेविंग अकाउंट से सीधे टोल पेमेंट करने के लिए रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (आरएफआईडी) टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करता है। यह आपके वाहन की विंडस्क्रीन पर चिपका होता है। इसमें आपको टोल प्लाजा पर रुकने की ज़रूरत नहीं पड़ती और आसानी से पेमेंट हो जाता है।
कैसे बनवाएं एसबीआई फास्टैग
इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए आप कस्टमर केयर नंबर 1800 11 0018 पर संपर्क कर सकते हैं। इसमें एग्जीक्यूटिव आपको नजदीकी पीओएस लोकेशन (टैग जारीकर्ता) तक पहुंचने में मदद करेंगे। एसबीआई के देश भर में करीब 3000 पीओएस लोकेशन हैं, जहां जाकर कस्टमर्स फास्टैग खरीद सकते हैं।
एसबीआई फास्टैग के लिए जरुरी डॉक्यूमेंट्स
• एसबीआई फास्टैग के लिए बैंक में आवेदन करना होगा
• व्हीकल का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट
• वाहन मालिक का फोटो
• आईडी और एड्रेस प्रूफ
जानिए फास्टैग रिचार्ज करने का तरीका
- एसबीआई के योनो ऐप के इस्तेमाल से आप बड़ी आसानी से अपने फास्टैग को रिचार्ज कर सकते हैं।
- इसके लिए सबसे पहले एसबीआई योनो ऐप में लॉगिन करें।
- योनो पे पर क्लिक करें।
- जहां आप क्विक पेमेंट में फास्टैग पर क्लिक कर इसे रिचार्ज कर सकते हैं।
दो कैटेगरी में खोल सकते हैं अकाउंट
एसबीआई फास्टैग में दो कैटेगरी में अकाउंट खोला जा सकता है।
इसमें पहला है लिमिटेड केवाईसी होल्डर्स अकाउंट। इस एसबीआई फास्टैग अकाउंट में 10 हजार रुपये से अधिक अमाउंट नहीं हो सकता। इसमें मासिक रीलोड की सीमा भी 10 हजार रुपये है।
दूसरी कैटेगरी है- फुल केवाईसी होल्डर्स अकाउंट। इसके तहत, अकाउंट में 1 लाख रुपये से अधिक अमाउंट नहीं हो सकता है। इसमें कोई भी मासिक रीलोड सीमा नहीं रखी गई है।
फास्टैग के फायदे, जान लें आप भी
- एसबीआई फास्टैग यूजर्स कैश न होने की स्थिति में भी आसानी से ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं।
- एसबीआई फास्टैग के ज़रिए टैक्स अमाउंट आपके अकाउंट से ऑटो-डेबिट हो जाता है। इससे आपको लंबी लाइनें नहीं लगानी पड़ती और समय भी बचता है।
- इसमें टोल ट्रांजेक्शन, लो बैलेंस होने पर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर तत्काल एसएमएस अलर्ट आता है।
- ट्रांजेक्शन हिस्ट्री, टोल पेमेंट हिस्ट्री, अकाउंट बैलेंस जैसी सभी जानकारी पोर्टल में देख सकते हैं।
- एसबीआई फास्टैग अकाउंट में आसानी से और तत्काल ऑनलाइन रिचार्ज किया जा सकता है। एसबीआई फास्टैग को क्रेडिट कार्ड / डेबिट कार्ड / नेट बैंकिंग / आईएमपीएस आदि के माध्यम से ऑनलाइन रिचार्ज किया जा सकता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications