नई दिल्ली, फरवरी 9। भारत स्थित क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज कॉइनडीसीएक्स ने घोषणा की है कि उसके 1 करोड़ से अधिक उपयोगकर्ता हो गए हैं। कॉइनडीसीएक्स के सीईओ और को-फाउंडर सुमित गुप्ता ने एक बयान में कहा है कि हमारे लॉन्च के बाद से केवल चार वर्षों में इस तरह का बड़ा मुकाम हासिल करना एक खास उपलब्धि है और यह भारत में डिजिटल एसेट्स की बढ़ती मांग का सुबूत है। इस बीच क्रिप्टो बाजार में गिरावट आई है। मगर कल कुछ क्रिप्टो में तेजी थी। इसी तीजे में एक क्रिप्टो ने 24 घंटों में निवेशकों को भारी रिटर्न दिया।
स्वाक ने बनाया मालामाल
हम बात कर रहे हैं स्वाक की। इस क्रिप्टो ने कल करीब 4 बजे तक बीते घंटों में निवेशकों को 2000 फीसदी से अधिक रिटर्न दे दिया था। हालांकि बाद में इसमें गिरावट आई। इस समय स्वाक की कीमत कॉइनमार्केटकैप पर 0.001807 डॉलर है। आज करीब डेढ़ बजे बीते 24 घंटों की स्वाक की ट्रेडिंग वॉल्यूम 57,676.31 डॉलर है। पिछले 24 घंटों में स्वाक की कीमतों में 2.76 फीसदी का इजाफा हुआ है।
गिरावट भी आई
कॉइनमार्केटकैप पर मौजूद चार्ट के अनुसार बीते सोमवार को शाम 7.30 बजे से इसमें तेजी आनी शुरू हुई और रात 11.30 बजे तक ये आसमान पर पहुंच गयी। पर इसके बाद स्वाक की कीमत में भारी गिरावट भी आई। वर्तमान में कॉइनमार्केटकैप की रैंकिंग 4754 है। इसकी अधिकतम सप्लाई 10,000,000,000 कॉइन की है। स्वाक मॉडर्न आर्ट ब्रांड KAWS से प्रेरित एक स्पूफ एनएफटी प्रोजेक्ट है। इसके एथेरियम ब्लॉकचेन पर स्टोर्ड ओनरशिप प्रमाण के साथ 10,000 यूनीक कलेक्टीबल कैरेक्टर्स हैं।
किसलिए हो रहा इस्तेमाल
स्वाक स्वाक एनएफटी मेटावर्स के लिए एक नया यूटीलिटी टोकन है। स्वाक स्वाक एनएफटी के फ्यूल की तरह होने के कारण, इसका उपयोग क्म्युनिटी रिवार्ड्स के लिए या स्वाक यूनिवर्स में एक्सचेंज के माध्यम के रूप में भी किया जाएगा, जिसमें गेम और आगामी मेटावर्स प्लेटफॉर्म शामिल हैं। मगर जैसी तेजी और फिर गिरावट स्वाक में आई है वो पहले भी कई कॉइन में देखी जा चुकी है।
क्रिप्टो में निवेश का नया तरीका
हाल ही में कॉइनस्विच ने भारत में क्रिप्टो एसेट खरीदने के लिए रेकरिंग बाय प्लान (आरबीपी) शुरू करने के बारे में ऐलान है। ये क्रिप्टो में निवेश का एक व्यवस्थित तरीका होगा। जैसे म्यूचुअल फंड में एसआईपी या बैंक की आरडी (रेकरिंग डिपॉजिट) स्कीम। आरबीपी यूजर्स को नियमित रूप से छोटी मात्रा में क्रिप्टो एसेट खरीदने की सुविधा देगा।
क्या है टार्गेट
नयी सर्विस के जरिए कॉइनस्विच क्रिप्टो बाजार की अस्थिरता को मात देने और जल्दबाजी में खरीदारी या बिक्री के फैसले लेने से बचने में सक्षम बनाना है। आरबीपी एक समझदारी भरा निवेश होगा। यूजर्स अब इस नई सुविधा को एक्सप्लोर करने के लिए इसका जल्दी एक्सेस हासिल करने के लिए वेटलिस्ट के माध्यम से साइन अप कर सकते हैं। कॉइनस्विच के दावे के अनुसार यह 1.5 करोड़ पंजीकृत यूजर्स को सेवाएं दे रही है। इनमें बड़ा हिस्सा खुदरा या रिटेल क्रिप्टो निवेशकों का है। कॉइनस्विच के संस्थापक और सीईओ आशीष सिंघल ने नयी सुविधा के लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए कहा है कि कॉइनस्विच में हम उपयोगकर्ताओं को उनके फाइनेंशियल सफर में मदद करना चाहते हैं। क्रिप्टो एक उभरती हुई लेकिन आकर्षक एसेट क्लास है और इसमें पारंपरिक संपत्ति की तुलना में उच्च स्तर की अस्थिरता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications