नई दिल्ली, अप्रैल 20। बीते कुछ सालों में दुनिया भर के निवेशकों के बीच क्रिप्टोकरेंसी का क्रेज काफी बढ़ा है। इसकी एक ही वजह है कि क्रिप्टो ने लोगों की जिंदगी बदल कर रख दी है। बहुत से लोग खूब मालामाल हुए हैं। एक को देख कर दूसरे लोग इस तरह आकर्षित हुए हैं। मगर क्रिप्टोकरेंसी वर्ल्ड में कुछ फ्रॉड भी सामने आए हैं, जिनसे लोगों को बहुत बड़े-बड़े नुकसान हुए हैं। अब एक ऐसा वाकया सामने आया है, जिसमें एक शख्स को 5 करोड़ रु की क्रिप्टो का नुकसान हुआ है। मगर इस शख्स को ये नुकसान अपनी गलती से हुआ है। जानते हैं पूरी कहानी।
सेकंडों में हुआ नुकसान
क्रिप्टो में निवेश करना आर्थिक रूप से अत्यधिक फायदेमंद हो सकता है लेकिन मोबाइल और इंटरनेट तकनीक पर निर्भरता के कारण यह दिल टूटने का कारण बन सकती है। डोमिनिक इकोवोन इस बात को बहुत अच्छी तरह से समझते है क्योंकि उन्होंने अपने आईफोन की एक छोटी सी गलती के कारण कुछ ही सेकंड में 6,50,000 डॉलर (4.97 करोड़ रुपये) की क्रिप्टो संपत्ति खो दी है।
क्यों हुआ नुकसान
इकोवोन के अनुसार उसने अपने सभी मूल्यवान एनएफटी को एक डिजिटल वॉलेट में रखा था और इसी के नतीजे में उन्हें एक बड़ा वित्तीय झटका झेलना पड़ा। कम लोकप्रिय आईक्लाउड हैक का उपयोग करके, स्कैमर्स वॉलेट में रखी गयी उनकी डिजिटल संपत्ति तक पहुंचने में सक्षम थे।
एक कॉल पड़ गयी भारी
डोमिनिक ने कहा कि उन्हें एक नंबर से एक फोन आया, जिसकी पहचान उनके कॉलर आईडी पर 'एप्पल' के रूप में की गई थी। जब उसने वापस नंबर पर कॉल की, तो उनसे एक कोड मांगा गाय जो उनके फोन पर भेजा गया था। और कुछ ही सेकंड बाद, उसका पूरा डिजिटल वॉलेट खाली कर दिया गया। उन्हें धोखाधड़ी का संदेह था। मगर उन्होंने उन पर विश्वास किया। उन्होंने एक कोड मांगा जो उनके फोन पर भेजा गया और 2 सेकंड बाद उनका पूरा मेटामास्क सफा चट कर दिया गया।
कई बार इग्नोर की कॉल
डॉमिनिक ने कहा कि उसने यह सोचकर संदिग्ध 'ऐप्पल' नंबर की कॉल पिक की कि यह एक फ्रॉड है। उन्होंने कहा कि उन्होंने कॉलर आईडी पर 'Apple Inc' को नोटिस करने तक कई बार कॉल को नजरअंदाज किया। उनके अनुसार स्कैमर ने ऐप्पल की तकनीकी टीम के सदस्य के रूप में खुद को पेश किया और कहा कि उसके अकाउंट में कुछ हेरफेर हुई है। एक और ट्वीट में डोमिनिक ने कहा कि हैकर्स ने उसके 12-शब्द के 'सीड फ्रेज' तक एक्सेस हासिल किया, जो आमतौर पर मेटामास्क डिजिटल वॉलेट द्वारा प्रदान किया जाता है। इसे किसी के साथ साझा नहीं किया जाना चाहिए।
कहां हुई चूक
वह नहीं जानते थे कि मेटामास्क ऑटोमैटिकली ही आईक्लाउड पर सीड फ्रेज फ़ाइल को स्टोर करता है। डोमिनिक ने ट्वीट्स की एक सीरीज में मेटामास्क को नुकसान के बारे में बताया। जवाब में मेटाटास्क ने कहा कि यदि आपने ऐप डेटा के लिए आईक्लाउड बैकअप इनेबल किया है, तो इसमें आपका पासवर्ड-एन्क्रिप्टेड मेटामास्क वॉल्ट शामिल होगा। आपको भी ऐसी किसी भी कॉल से बचना चाहिए और कोई भी जानकारी किसी के भी साथ शेयर न करें।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications