नई दिल्ली, दिसंबर 30। साल 2021 में काफी लोकप्रिय हुई क्रिप्टोकरेंसी शीबा इनु अब कोई मज़ाक नहीं रह गयी है। डॉग मीम से प्रेरित और 'डॉगकॉइन किलर' के रूप में सामने आई शीबा इनु ने 2021 में एक मामले में बिटकॉइन को भी पछाड़ दिया। जी हां मार्केट कैपिटल के हिसाब से सबसे बड़ी क्रिप्टो बिटकॉइन एक चीज में शीबा इनु से पिछड़ गयी। बता दें कि 2021 में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली क्रिप्टोकरेंसी के रूप में शीबा इनु बिटकॉइन से आगे निकल गयी। इसने इथेरियम को भी पीछे छोड़ दिया।
18.8 करोड़ से अधिक बार देखा गया
कॉइनमार्केटकैप के अनुसार डॉगकोइन स्पिनऑफ़ शीबा इनु को पिछले 12 महीनों के दौरान 18.8 करोड़ से अधिक बार देखा गया, जबकि टॉप मार्केट वैल्यू वाली क्रिप्टोरेंसी बिटकॉइन को 2021 में 14.5 करोड़ बार देखा गया और ये दूसरे नंबर पर रही। ध्यान दें कि शीबा इनु वर्तमान में दुनिया की 13वीं सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी है, जिसकी मार्केट कैपिटल 20 अरब डॉलर से अधिक है।
तीसरे नंबर पर रही डॉगकॉइन
इस बीच डॉगकोइन 10.7 करोड़ व्यू के साथ सबसे अधिक देखी जाने वाली क्रिप्टोकरेंसी की लिस्ट में तीसरे स्थान पर रही, जबकि कार्डानो के पास लगभग 8.6 करोड़ व्यू रहे। वहीं एथेरियम इस लिस्ट में 8.1 करोड़ व्यू के साथ पांचवे नंबर पर रही। अरबपति एलन मस्क द्वारा 18 अक्टूबर को शीबा इनु पर किए गए एक ट्वीट के बाद इसे बढ़ावा मिलने लगा।
कहां से कहां पहुंची कीमत
एलन मस्क के ट्वीट के समय शीबा इनु टोकन 0.000026 डॉलर (0.0020 रु) पर कारोबार कर रहा था। कॉइनमार्केटकैप के अनुसार उनके ट्वीट ने टोकन को लगभग 50 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी दी और इसे 0.000044 डॉलर (0.0033 रुपये) के उच्च स्तर पर पहुंचा दिया। एक अन्य प्रमुख कारण था क्रिप्टो वर्ल्ड में चल रही वे अफवाहें जिनके तहत शीबा इनु को जल्द ही लोकप्रिय स्टॉक ट्रेडिंग ऐप रॉबिनहुड पर लिस्ट किए जाने की बात कही गयी।
ऑनलाइन कैम्पेन चला
शीबा इनु को रॉबिनहुड पर लिस्ट करने के लिए एक ऑनलाइन कैम्पेन चला। चैंज.ओआरजी पर एक याचिका के जरिए रॉबिनहुड प्लेटफॉर्म पर इस कॉइन को सूचीबद्ध करने के लिए कहा गया। इस कैम्पेन को लगभग 3 लाख हस्ताक्षर मिले। यह पहली बार नहीं है जब शीबा इनु को सबसे चर्चित क्रिप्टोकरेंसी कहा गया है। इससे पहले, अक्टूबर में आईसीओ एनालिटिक्स द्वारा कलेक्ट डेटा से पता चला था कि शीबा इनु अक्टूबर में सबसे अधिक डिसकस्ड क्रिप्टो रही, जिसने प्लेटफॉर्म पर सभी क्रिप्टो एसेट पर हुई चर्चाओं का 22 प्रतिशत हिस्सा हासिल किया। तब एथेरियम को 8.1 प्रतिशत और बिटकॉइन को 7.2 प्रतिशत हिस्सा मिला।
व्हेल अकाउंट
दिलचस्प बात यह है कि शीबा इनु के जितने कॉइन सर्कुलेशन में हैं उनमें से लगभग 70.52 प्रतिशत आठ व्हेल खातों के पास हैं, जिनमें से एक व्हेल खाते के पास 41.03 प्रतिशत है। इसका मतलब है कि इन सभी व्हेल खातों ने पिछले महीने अपने निवेश पर कम से कम 800 प्रतिशत लाभ कमाया है। इस बीच क्रिप्टोकरेंसी सेफमून, सोलाना, कार्डानो और बिनेंस ट्विटर पर दस सबसे चर्चित क्रिप्टो कॉइनों में रहे। हालाँकि, कोई भी क्रिप्टोकरेंसी शीबा इनु की लोकप्रियता के करीब भी नहीं आई।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications