नई दिल्ली, अगस्त 25। किस्मत जब महरबान होती है मालामाल कर देती है। इस कहावत को आपने भी सुना होगा। मगर हकीकत यह भी है कि किस्मत हर किसी पर महरबान नहीं होती। पर ब्रिटेन की राजधानी लदंन में रहने वाले कैफ बैटी पर किस्मत महरबान हो गयी और वे बहुत कम पैसों से करोड़पति बन गया। इतना ही नहीं वे ऐसा करोड़पति बना है उसका लाइफस्टाइल चेंज हो गया और उसकी जिंदगी हमेशा के लिए बदल गयी। इस किस्मत की कहानी में क्रिप्टोकरेंसी का बहुत अहम रोल है। आगे जानिए कैफ की पूरी कहानी।
अमेजन में डिलीवरी पार्टनर के तौर पर काम किया
कैफ अमेजन में डिलीवरी ब्वॉय के तौर पर काम करते थे। मगर उनकी किस्मत ऐसी बदली कि उन्हें बेहद कम आयु में ही करोड़पति बना दिया। वे मात्र 28 साल के हैं। मगर उनकी किस्मत बदल गयी है। हुआ कुछ यह है कि वे जब डिलीवरी ब्वॉय के तौर पर काम कर रहे थे तो अपनी सैलरी में से थोड़ा-थोड़ा बचा रहे थे। जब करीब 66 हजार रुपए उन्होंने बचाए तो उसका निवेश किया। यही निवेश करोड़ों में बदल गया।
क्रिप्टोकरेंसी में निवेश किया
कैफ ने अपनी कमाई से जो 66000 रुपए बचाए थे, उसका निवेश उन्होंने क्रिप्टोकरेंसी में किया। ये उनके लिए एक बड़ा रिस्क था। वे रिस्क के लिए पॉजिटिव रहे और 28 साल की उम्र में करोड़पति बने। कैफ ने अपने जीवन में काफी स्ट्रगल भी किया। उन्हें क्लास में टीचर और अपने ही दोस्तों से अपमानित होना पड़ता था। मगर जैसे-तैसे पढ़ाई पूरी करके उन्होंने ग्रेजुएशन की और अमेजन में डिलीवरी ब्वॉय के तौर पर काम शुरू किया।
नहीं पसंद था काम
कैफ के अनुसार वे डिलीवरी ब्वॉय के तौर पर काम कर जरूर रहे थे, मगर ये काम करना उन्हें पसंद नहीं था। वे सोचते थे कि उनकी जिंदगी हमेशा ऐसी ही रहेगी। तब उनके मन में आया कि बिना रिस्क के कुछ नहीं बदलेगा। उन्हें कहीं से क्रिप्टोकरेंसी की जानकारी मिली। उन्होंने वर्ज नाम के कॉइन में अपनी सेविंग के सारे 66000 रु लगा दिए, जो किसी जुए से कम नहीं था।
लग रहा था डर
निवेश करने पर कैफ को नुकसान होने को लेकर काफी डर लग रहा था। मगर साथ ही विश्वास भी था कि कुछ अच्छा ही होगा। धीरे-धीरे वर्ज की कीमत बढ़ने लगी। इससे 66000 रु का कैफ का निवेश 28 लाख रु में बदल गया। फिर क्या था, कैफ ने तुरंत अमेजन की नौकरी छोड़ दी।
बना लिए 5 करोड़ रु
क्रिप्टोकरेंसी ने उनकी किस्मत हमेशा-हमेशा के लिए बदल दी। वे यहीं नहीं रुके बल्कि लाखों में कमाई करने लगे। वे इस बदलाव पर यकीन नहीं कर पा रहे थे। मगर ये सच था। कैफ के अनुसार उन्हें अपनी क्षमता पर विश्वास था। इसके बाद उन्होंने क्रिप्टोकरेंसी के बारे में और जानकारी इकट्ठा की। अब कैफ क्रिप्टो में निवेश कर 5 करोड़ रु बना चुके हैं। उनके पास महंगी गाड़ियां हैं। इसके साथ ही वे अब दुबई में शिफ्ट हो गए हैं। उनका 4 करोड़ रु का पेंटहाउस है, जबकि 2 करोड़ रु की गाड़ी है। ये सब किस्मत और उस रिस्क के चलते कैफ ने हासिल किया।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications