नई दिल्ली, मार्च 11। देश के 5 राज्यों में चुनाव खत्म होने के बाद पेट्रोल और डीजल महंगा होने का शोर अब गायब हो गया है। यह चुनाव अब पूरे हो गए हैं, और संबंधित राज्यों में किसकी सरकार बन रही है, यह भी तय हो गया है। लेकिन पेट्रोल और डीजल का दाम अभी तक नहीं बढ़ा है। इसका सबसे बड़ा कारण है कि जिस तेजी से क्रूड के दाम ऊपर गए थे, उससे भी ज्यादा तेजी से यह नीचे आ चुके हैं। क्रूड के दाम रूस और यूक्रेन विवाद के चलते पिछले कई दिनों में करीब 140 डालर प्रति बैरल तक चले गए थे, जो 2 दिन में ही काफी नीचे आ चुके हैं। ऐसे में अगर गिरने का यही ट्रेंड बना रहा तो जल्द ही पेट्रोल और डीजल महंगा नहीं सस्ता हो सकता है।
आइये जानते हैं कि क्रूड का दाम कितना घटा है।
आज तेजी से घटा क्रूड ऑयल का दाम
क्रूड के दाम बीते करीब 20 दिनों में 140 डालर प्रति बैरल तक चले गए थे। वहीं आशंका यह जताई जा रही थी कि अगर हालात ऐसे ही रहे तो यह दाम 300 डॉलर प्रति बैरल तक जा सकते हैं। हालांकि हालात लगभग वहीं हैं, लेकिन क्रूड के दाम अब 108.7 डालर प्रति बैरल पर आ चुके हैं। कल यह घटकर 111.14 डॉलर प्रति बैरल पर आ गए थे।
गुरुवार को रिकॉर्ड सस्ता हुआ था क्रूड आयल
कल यानी गुरुवार (10 मार्च 2022) को क्रूड आयल का दाम काफी तेजी से घटा था। कल ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स का रेट करीब 16.84 डॉलर (13.2 फीसदी) की गिरावट के साथ 111.14 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर आकर बंद हुआ था। इस प्रकार कच्चे तेल में इस गिरावट ने 21 अप्रैल, 2020 के बाद की एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट का रिकार्ड बना दिया था। यह नवंबर 2021 के बाद से सबसे बड़ी दैनिक गिरावट रही थी।
अब जानिए सरकारी अधिकारी का बयान, जिसने 2 दिन पहले कहा था कि क्रूड सस्ता होगा।
अगर जानना चाहते हैं कि क्यों सस्ता होगा पेट्रोल तो नीचे दिए लिंक को क्लिक करें
जानिए सरकारी अधिकारी का बयान
भारत की सबसे बड़ी रिफाइनरी बीपीसीएल के चेयरमैन और एमडी अरुण कुमार सिंह ने 2 दिन पहले कहा था कि क्रूड के दाम बढ़ने नहीं घटने वाले हैं। हालांकि उस दिन उनकी बातों को हल्के में लिया गया था। लेकिन 2 दिन के अंदर ही क्रूड 140 डालर प्रति बैरल के स्तर से काफी नीचे आ गया है। हालांकि श्री सिंह का कहना था कि क्रूड जल्द ही 100 डॉलर के स्तर पर आ सकता है, या यह भी हो सकता है कि यह 90 डालर प्रति बैरल तक भी गिर जाए। अगर ऐसा होता है तो पेट्रोल और डीजल के दाम में कमी दर्ज होगी। क्रूड जिस तेजी से घटा है, उससे उम्मीद बंधती है कि पेट्रोल के दाम में जल्द ही कमी दर्ज हो सकती है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
