करोड़पति : इस शेयर ने 1 लाख रु को बना दिया 2.13 करोड़ रु, निवेशक हो गये अमीर

नई दिल्ली, अगस्त 7। ऐसा एक नहीं कई शेयर हैं, जिन्होंने निवेशकों को 15-20 साल में करोड़पति बनाया है। इन शेयरों ने 1 लाख रु को समय के साथ करोड़ों में तब्दील कर दिया। शेयर बाजार ने 20 सालों में कई गुना बढ़त हासिल की। इससे बहुत सारे शेयर भी कई-कई गुना उछले और निवेशकों को मालामाल बना दिया। यहां हम आपको एक ऐसे ही शेयर की जानकारी देंगे, जो निवेशकों का पैसा 21 साल में 200 गुना से अधिक कर चुका है।

गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स

गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स

हम बात करने जा रहे हैं गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के शेयर की। गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स का शेयर करीब 21 सालों में काफी तगड़ा रिटर्न देने वाला शेयर रहा है। ये स्टॉक बीएसई पर 22 जून 2001 को 4.10 रु पर था, जबकि बीते शुक्रवार को यह 874 रु पर बंद हुआ। इस शेयर ने इस दौरान लगभग 21,217.07 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की है। इससे निवेशकों के 1 लाख रु करीब 2.13 करोड़ रु से अधिक बन गए हैं और वे मालामाल हो गए।

10 साल का रिटर्न

10 साल का रिटर्न

10 अगस्त 2012 को गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स का शेयर 206.65 रु पर था। जबकि अब यह 874 रु पर है। यानी ये 10 साल में निवेशकों का पैसा 4 गुना से अधिक कर चुका है। इन 10 सालों में इस शेयर ने 322.94 फीसदी रिटर्न दिया है। यानी जिसने भी 1 लाख रु 10 साल पहले लगाए होंगे उनकी वैल्यू आज 4.23 लाख रु के करीब होगी।

कितनी है मार्केट कैप

कितनी है मार्केट कैप

इस समय गोदरेज कंज्यूमर की मार्केट कैपिटल 89,250 करोड़ रु है। बीएसई पर इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 1,138.50 रु और निचला स्तर 660.20 रु रहा है। 2022 में अब तक कंपनी का शेयर 8.83 फीसदी और 6 महीनों में 1.88 फीसदी गिरा है।

क्या है इसका बिजनेस

क्या है इसका बिजनेस

गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड मुंबई, भारत में स्थित एक भारतीय कंज्यूमर गुड्स कंपनी है। इसके उत्पादों में साबुन, बालों को रंगने वाले, टॉयलेट का सामान और लिक्विड डिटर्जेंट शामिल हैं। इसके ब्रांडों में साबुन में 'सिंथॉल', 'गोदरेज फेयर ग्लो', 'गोदरेज नंबर 1' और 'गोदरेज शिकाकाई', हेयर कलरेंट्स में 'गोदरेज पाउडर हेयर डाई', 'रिन्यू', 'कलरसॉफ्ट' और 'ईजी' लिक्विड डिटर्जेंट शामिल हैं। कंपनी सात स्थानों में फैले भारत में कई विनिर्माण सुविधाओं का संचालन करती है। ये मालनपुर (मध्य प्रदेश), गुवाहाटी (असम), बद्दी-थाना (हिमाचल प्रदेश), बद्दी- कथा (हिमाचल प्रदेश), पांडिचेरी, चेन्नई और सिक्किम में चार ऑपरेटिंग क्लस्टर वाली कंपनी है।

कई विदेशी कंपनी खरीदीं

कई विदेशी कंपनी खरीदीं

गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स ने 2005 में कीलाइन ब्रांड्स लिमिटेड (यूनाइटेड किंगडम), 2006 में रैपिडोल लिमिटेड, और 2007 में गोदरेज ग्लोबल मिड ईस्ट एफजेडई और अर्जेंटीना में अर्गेंकॉस जैसी विदेशी कंपनियों को खरीदा और बाद में चिली की कंपनी कॉस्मेटिका नेशनल का अधिग्रहण किया। 2015 में, गोदरेज ने घोषणा की कि इसने दक्षिण अफ्रीकी हेयर एक्सटेंशन फर्म फ्रिका हेयर में 100% इक्विटी हिस्सेदारी पूरी तरह से हासिल कर ली है। कंपनी का पूरे भारत में व्यापक डिस्ट्रिब्यूशन नेटवर्क है। यह शहरी और ग्रामीण दोनों बाजारों में बिक्री करती है, जिससे इसे दोनों क्षेत्रों में अवसरों का लाभ उठाने में मदद मिलती है। देश भर में फैले 250 से अधिक कर्मचारियों की इसकी बिक्री टीम है।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+