Crorepati Stock: शेयर मार्केट में पिछले कुछ हफ्तों और महीनों के कारोबार को देखें तो बाज़ार कंसोलिडेशन ज़ोन में दिखाई दे रहा है। हालांकि, इस दौर में कुछ ऐसे स्टॉक्स रहे हैं जिसने दमदार तेजी दर्ज की है। निवेशक भी ऐसे शेयरों की तलाश में रहते हैं जो कम समय में मोटा मुनाफा दे सके।

यदि आप भी ऐसे स्टॉक्स की तलाश में हैं तो आज हम आपको यहां एक करोड़पति बनाने वाले स्टॉक्स के बारे में बता रहे हैं। इस शेयर ने महज 18 महीने के समय में 1 लाख रुपये के निवेश को 6 करोड़ रुपये से अधिक में बदल दिया। हम जिस कंपनी के शेयर के बारे में बता रहे हैं वह सेमीकंडक्टर सेक्टर में कामकाज करती है।
इस कंपनी के शेयर का भाव 18 महीने पहले 15 रुपये था, लेकिन आज 23 अक्टूबर, 2025 के क्लोजिंग भाव की बात करें तो यह 9600 से ऊपर पहुंचकर बंद हुआ है। यानी 64000 प्रतिशत से अधिक के छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। बीते 18 महीनों से शेयर बाजार में गदर मचाने वाले इस कंपनी का नाम आरआरपी सेमीकंडक्टर (RRP Semiconductor) है।
सितंबर 2025 तक की शेयरहोल्डिंग के अनुसार आरआरपी सेमीकंडक्टर में प्रमोटर्स की कुल हिस्सेदारी 1.27 प्रतिशत है। रिटेल निवेशकों के पास कंपनी का 95.07 प्रतिशत हिस्सा है। वहीं, कॉरपोरेट की कंपनी में कुल हिस्सेदारी 3.65 प्रतिशत की है।
RRP Semiconductor Share Price
आरआरपी सेमीकंडक्टर के शेयर गुरुवार (23 अक्टूबर) को 2 प्रतिशत की अपर सर्किट के साथ 9667.55 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर बंद हुआ। यह कंपनी का रिकॉर्ड हाई भी है। स्टॉक का 52 सप्ताह का निचला स्तर 73.49 रुपये है। कारोबार बंद होने पर बीएसई पर कंपनी का मार्केट कैप 13,171.07 करोड़ रुपये था।
RRP Semiconductor Share Price Return History
आरआरपी सेमीकंडक्टर के शेयरों का भाव अप्रैल 2024 में महज 15 रुपये प्रति शेयर था। तब से अबतक कंपनी के शेयरों की कीमतों में 64,346 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। बीते 289 कारोबारी दिनों से कंपनी के शेयरों में अपर सर्किट लग रहा है। 3 अक्टूबर 2024 को कंपनी ने अपने अपर सर्किट बैंड 5 प्रतिशत से घटाकर 2 प्रतिशत पर कर दिया था।
पिछले एक साल में स्टॉक का भाव 12798 प्रतिशत से अधिक उछला है जबकि शेयर में इस साल अब तक 5111 फीसदी की तेजी आई है। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयर 48 फीसदी से अधिक और 6 महीने में 1100 फीसदी से अधिक चढ़े हैं।
1 लाख रुपये बन गए 6.4 करोड़ रुपये
यदि 18 महीन पहले की बात करें तो 2 अप्रैल 2024 को आरआरपी सेमीकंडक्टर के शेयर का भाव बीएसई पर 15 रुपये था। ऐसे में यदि किसी निवेशक ने इसमें 1 लाख रुपये का निवेश किया होता तो उसे लगभग 6666 शेयर्स मिलते और यदि अब तक उन शेयरों को होल्ड कर रखा गया होता तो उनकी वैल्यू 23 अक्टूबर, 2025 की क्लोजिंग प्राइस के हिसाब से बढ़कर 6.4 करोड़ रुपये हो गए होते। इस कैलकुलेश में किसी प्रकार के कॉरपोरेट एक्शन को शामिल नहीं किया गया है।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
