Multibagger Stock; Crorepati Stock: शेयर मार्केट में हजारों कंपनियां लिस्ट हैं लेकिन इनमें से कुछ ही कंपनियां हैं जिसने निवेशकों को छप्परफाड़ रिटर्न के साथ करोड़पति बनाया है। यदि आप शेयर मार्केट में निवेश करते हैं और इस तरह के स्टॉक की तलाश में हैं तो आज हम आपको यहां एक ऐसे ही शेयर के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

हम यहां जिस कंपनी की बात कर रहे हैं वह मेटल और एनर्जी सेक्टर में कामकाज करती है। पिछले कुछ सालों के रिटर्न की बात करें तो इस कंपनी ने 5 साल के भीतर 1 लाख रुपये के निवेश को 1 करोड़ रुपये से अधिक में बदल दिया है। इस कंपनी का नाम लॉयड्स मेटल्स एंड एनर्जी (Lloyds Metals and Energy) है।
Lloyds Metals and Energy Share Price
बीते कारोबारी दिन शुक्रवार (5 सितंबर) को कंपनी के शेयर बीएसई पर 0.43 फीसदी की गिरावट के साथ 1293.70 रुपये पर बंद हुए थे। बाजार बंद होने पर कंपनी का मार्केट कैप 67705 करोड़ रुपये था।
बीते 6 महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 25 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, 1 साल में कंपनी ने पोजीशनल निवेशकों को 66 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। कंपनी का 52 वीक हाई 1613.40 रुपये है। 52 वीक लो लेवल 734.10 रुपये है।
1 लाख रुपये को बनाया 1.38 करोड़ रुपये
सितंबर 2020 में कंपनी के एक शेयर का भाव 9.38 रुपये पर था। शुक्रवार (5 सितंबर) को क्लोजिंग प्राइस 1293.70 रुपये के हिसाब से देखें तो पोजीशनल निवेशकों को इस अवधि में 13738 प्रतिशत का दमदार रिटर्न मिला है सकी वजह से पोजीशनल निवेशक करोड़पति बन गए हैं। कंपनी के शेयरों ने 1 लाख रुपये के इंवेस्टमेंट को महज 5 सालों के इस अवधि में 1.38 करोड़ रुपये बना दिया है।
Lloyds Metals and Energy Dividend And Stock Split
2025 में कंपनी ने अपने निवेशकों को एक बार डिविडेंड दिया है। कंपनी ने एक शेयर पर एक रुपये का डिविडेंड दिया था। वहीं, 2016 में कंपनी के 1:2 के रेशियो में स्टॉक स्प्लिट किया था यानी शेयर को 2 हिस्सों में बांटा गया था। इसके बाद कंपनी के शेयरों की फेस वैल्यू घटकर 1 रुपये हो गई थी।
कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन
चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी का रेवन्यू 2384 करोड़ रुपये है। तिमाही दर तिमाही के आधार पर कंपनी का रेवन्यू 100 प्रतिशत बढ़ा है। वहीं, सालाना आधार पर रेवन्यू 1.4 प्रतिशत घटा है। कंपनी का नेट प्रॉफिट जून तिमाही में 642 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर कंपनी के नेट प्रॉफिट में 15 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल



Click it and Unblock the Notifications
