Multibagger Stock; Crorepati Stock: शेयर मार्केट में पिछले कुछ दिनों से लगातार गिरावट देखी जा रही है और पिछले पांच कारोबारी सत्र की बात करें तो सेंसेक्स करीब 1000 अंक गिरा है जबकि निफ्टी अपने सपोर्ट जोन 25000 को फिर से तोड़कर 24900 के नीचे फिसल गया है।
हालांकि, इस गिरावट में भी कई ऐसे शेयर हैं जिसने निवेशकों को दमदार रिटर्न दिए हैं। स्टॉक मार्केट में हजारों कंपनियां लिस्ट हैं उनमें से कुछ ही ऐसे शेयर हैं जिसने निवेशकों को कम समय में अपने मल्टीबैगर रिटर्न से मालामाल किया है।

स्टॉक मार्केट में बंपर और मल्टीबैगर रिटर्न के लिए धैर्य के साथ लॉन्गटर्म के लिए निवेश की आवश्यकता होती है। हालांकि, किसी भी स्टॉक में निवेश से पहले उसके बारे में अध्ययन जरूरी है और साथ में किसी वित्तीय एक्सपर्ट की राय लेनी चाहिए।
आज हम आपको एक ऐसे स्टॉक के बारे में बता रहें हैं जिसने पिछले 6 महीने में अपने निवेशकों को 70 फीसदी से अधिक जबकि एक साल में 40 फीसदी से अधिक का रिटर्न दिया है। वहीं लॉन्ग टर्म में निवेशकों को लखपति से करोड़पति बना दिया है। हम जिस स्टॉक की बात कर रहे हैं उसका नाम आईएफबी एग्रो इंडस्ट्रीज (IFB Agro Industries) है।
IFB Agro Industries Share Price
आईएफबी एग्रो इंडस्ट्रीज के शेयर गुरुवार (25 सितंबर) को 2.6 फीसदी की गिरावट के साथ बीएसई पर 823 रुपये पर बंद हुए। स्टॉक का 52 सप्ताह का उच्च स्तर 929 रुपये और 52 सप्ताह का निचला स्तर 436.95 रुपये है। कारोबार बंद होने के बाद बीएसई पर कंपनी का मार्केट कैप 770.91 करोड़ रुपये था।
IFB Agro Industries Return History: 1 लाख रुपये को बनाया 2 करोड़
यह पेनी स्टॉक अब तक लॉन्ग-टर्म निवेशकों के लिए मल्टीबैगर साबित हुआ है, जिसने लिस्टिंग से अब तक लगभग 7,363.64% रिटर्न दिए हैं। सिर्फ लंबे समय में ही नहीं, बल्कि शॉर्ट-टर्म में भी इस स्टॉक ने अच्छा प्रदर्शन किया है। वहीं, 2025 की शुरुआत से अब तक (YTD आधार पर) यह शेयर 40.97% चढ़कर ₹582.40 से मौजूदा स्तर तक पहुंच गया है।
बता दें कि अक्टूबर 2002 में कंपनी के शेयर की वैल्यू मात्र 3.90 रुपये था। ऐसे में यदि कोई उस समय स्टॉक में 1 लाख रुपए का निवेश किया होता तो उसे लगभग 25000 शेयर्स मिलते। यदि उन शेयरों को अब तक होल्ड कर रखा गया होता तो उन शेयरों की वैल्यू बढ़कर 2.10 करोड़ रुपय से अधिक हो गई होती। इस कैलकुलेश में किसी प्रकार के कॉर्पोरेट एक्शन को शामिल नहीं किया गया है।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
