Crorepati Stock; High Returns Small Cap Stock: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर चलता रहता है। हालांकि, इस उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बीच लॉन्ग टर्म में निवेशकों कई शेयरों ने बंपर रिटर्न दिया है और लखपति से करोड़पति बनाया है।
ऐसे में निवेशक इस तरह के स्टॉक्स की तलाश में रहते हैं जहां मोटा रिटर्न मिलने की संभावना अधिक हो। आज हम आपको यहां एक ऐसे स्टॉक के बारे में बता रहे हैं जिसने निवेशकों को छप्परफाड़ रिटर्न दिए हैं और फिलहाल स्टॉक का भाव 40 रुपये से नीचे है।
इस स्टॉक ने लॉन्ग टर्म में 15000 फीसदी से अधिक का रिटर्न दिया है और हाल ही में कंपनी को एक बड़ा ऑर्डर भी मिला है। तो चलिए इस स्टॉक के बारे में जानते हैं। हम यहां जिस कंपनी के शेयर की बात कर रहे हैं उस स्मॉल-कैप मल्टीबैगर कंपनी का नाम हज़ूर मल्टी प्रोजेक्ट्स लिमिटेड (Hazoor Multi Projects Ltd) है।
कंपनी को NHAI से मिला है बड़ा ऑर्डर
इन दिनों Hazoor Multi Projects के शेयर भारतीय शेयर बाजार में सुर्खियां बटोर रही है। कंपनी को हाल ही में नेशनल हाईवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) से एक आशय पत्र (LOA) मिला है, जिससे निवेशकों की इसमें दिलचस्पी बढ़ी है।

कंपनी ने बताया कि NHAI ने उसे कृष्णागिरी शुल्क प्लाजा पर उपयोगकर्ता शुल्क संग्रहण और शौचालय ब्लॉक के रखरखाव का ठेका दिया है। इसके अतिरिक्त, महाराष्ट्र के अंकधल शुल्क प्लाजा पर भी शुल्क संग्रहण और आसपास की सुविधाओं के रखरखाव का अनुबंध मिला है। इन परियोजनाओं का कुल मूल्य लगभग ₹227 करोड़ रुपए बताया जा रहा है।
Hazoor Multi Projects Share Price
हज़ूर मल्टी प्रोजेक्ट्स के शेयर शुक्रवार, 5 दिसंबर को बीएसई पर 0.56 रुपये या 1.48 प्रतिशत की तेजी के साथ 38.33 रुपये पर बंद हुआ था। सत्र के दौरान दिन के कारोबार में इसका उच्च स्तर 39.10 रुपये और निम्न स्तर 36.20 रुपये रहा था।
कंपनी का 52-सप्ताह का उच्चतम स्तर 59.59 रुपये जबकि 52 सप्ताह का निचला स्तर 26.80 रुपये रहा है। वर्तमान में, हज़ूर मल्टी प्रोजेक्ट्स का मार्केट कैप 653.40 करोड़ रुपये है।
Hazoor Multi Projects Share Price History
हज़ूर मल्टी प्रोजेक्ट्स के शेयरों में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। हालांकि, इसने लंबी अवधि में निवेशकों के लिए मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। पिछले पांच साल में निवेशकों को 15,800 फीसदी से अधिक जबकि 10 साल में 31,800 फीसदी से अधिक का छप्परफाड़ रिटर्न मिला है।
हाल ही में, पिछले एक महीने में शेयरों में 14 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। वही, पिछले छह महीनों में इसमें लगभग 13 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। पिछले तीन साल में शेयर ने 370 फीसदी से अधिक का रिटर्न दिया है।
5 साल में 1 करोड़ बन गए 1.3 करोड़ रुपये
पांच साल पहले 11 दिसंबर 2020 को शेयर का भाव बीएसई पर 0.28 रुपये था। ऐसे में यदि किसी निवेशक ने इस दिन 1 लाख रुपये का निवेश किया होता तो उसे 3,57,100 से अधिक शेयर्स मिलते। वहीं अब तक इन शेयरों को होल्ड कर रखने पर 5 दिसंबर 2025 की क्लोजिंग प्राइस के हिसाब से उनकी वैल्यू बढ़कर 1.37 करोड़ रुपये हो गई होती। इस कैलकुलेशन में किसी प्रकार के कॉरेपोरेट एक्शन का शामिल नहीं किया गया है।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

Nifty रहेगा मजबूत या आएगी गिरावट? Expert से जानिए किन सेक्टर्स और स्टॉक्स में है कमाई का मौका?

IndiGo Stock 2 दिन में 5% टूटा , क्या Succession Planning बनी वजह?

Market Strategy: Index नहीं, सही Stocks चुनिए; गिरावट में हो सकती है कमाई!

Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?

Market Outlook: गिरते बाजार में घबराएं नहीं, इन Levels और Sectors पर रखें नजर

Donald Trump की रणनीति से क्यों डरा Share Market? पढ़िए Sharad Kohli का Analysis

अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित



Click it and Unblock the Notifications