Crorepati Stock: स्टॉक मार्केट में लगातार उतार-चढ़ाव का दौर चल रहा है और इस दौर में निवेशकों को कभी नुकसान तो कभी प्रोफिट होता है। हालांकि, कुछ स्टॉक ऐसे भी रहे हैं जिसने निवेशकों को छप्परफाड़ रिटर्न दिए हैं। ऐसे में उतार-चढ़ाव भरे कारोबारी सत्र में निवेशक कुछ ऐसे स्टॉक्स की तलाश में रहते हैं जिसमें मल्टीबैगर रिटर्न मिलने की संभावना अधिक हो। आज हम आपको एक ऐसे ही शेयर के बारे में जानकारी दे रहे हैं जिसने पिछले 6 साल में निवेशकों को लखपति से करोड़पति बना दिया है।

हम जिस कंपनी की बात कर रहे हैं वह पावर सेक्टर में काम करती है। इस कंपीन का नाम सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस लिमिटेड (CG Power and Industrial Solutions Ltd) है। पिछले कुछ समय में स्टॉक में काफी उठा-पटक देखने को मिला है, लेकिन लॉन्ग टर्म में निवेशकों को बंपर रिटर्न दिए हैं। 6 साल पहले स्टॉक का भाव 6 रुपये से भी कम था लेकिन आज के समय में 700 रुपये के ऊपर निकल गया है।
शेयरों का हाल (CG Power Share Price)
शुक्रवार (31 अक्टूबर) को कंपनी के शेयर 736.25 रुपये पर बंद हुए। स्टॉक का 52 सप्ताह का उच्च स्तर 811.35 रुपये और 52 सप्ताह का निचला स्तर 518.35 रुपये है। कारोबार बंद होने के बाद बीएसई पर कंपनी का मार्केट कैप 1,15,938.75 करोड़ रुपये था।
लंबी अवधि में दमदार रिटर्न
पिछले 6 महीने में कंपनी के शेयर 17 फीसदी चढ़े हैं जबकि एक साल में 4 फीसदी उछले हैं। इस साल अब तक शेयर लगभग आधा फीसदी टूटा है। पिछले दो साल की बात करें तो निवेशकों को 88 फीसदी से अधिक जबकि तीन साल में 182 फीसदी और पांच साल में 2244 फीसदी से अधिक का मल्टीबैगर रिटर्न मिले हैं।
1 लाख रुपये को बना दिए 1.3 करोड़ रुपये
3 अप्रैल 2020 को कंपनी के शेयर का भाव 5.55 रुपये था। ऐसे में देखें तो अगर किसी ने 6 साल पहले इस स्टॉक में 1 लाख रुपये का निवेश किया होता तो उसे 18000 से अधिक शेयर्स मिलते और अब तक हॉल्ड करने पर उन शेयरों की वैल्यू बढ़कर आज की क्लोजिंग प्राइस 736 रुपये के हिसाब से 1.3 करोड़ रुपये से अधिक हो गए होते। इस कैलकुलेशन में किसी तरह के कॉर्पोरेट एक्शन को शामिल नहीं किया गया है।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: क्रूड ऑयल के डर के बीच SIP और निवेश का सही फॉर्मूला

आज 10 सितंबर को 18 शेयरों में मचेगी हलचल, एक्स-डिविडेंड के साथ TVS Srichakra का बड़ा पेआउट!

आज खुले 4 नए IPO: करमतारा, एलसीसी समेत इन कंपनियों में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
