नई दिल्ली, अगस्त 25। आज शेयर बाजार में बेंचमार्क इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 310.71 अंक या 0.53% गिर कर 58,774.72 पर और निफ्टी 82.50 अंक या 0.47% फिसल कर 17,522.50 पर बंद हुआ। आज लगभग 1865 शेयरों में तेजी आई, तो 1462 शेयरों में गिरावट रही। 132 शेयरों के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ। अडानी पोर्ट्स, बजाज फाइनेंस, इंफोसिस, पावर ग्रिड कॉरपोरेशन और एनटीपीसी निफ्टी के प्रमुख गिरने वाले शेयरों में रहे। चढ़ने वालों में श्री सीमेंट्स, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, डिविस लैबोरेटरीज, आयशर मोटर्स और ग्रासिम इंडस्ट्रीज शामिल हैं। इन्हीं चढ़ने वाले शेयरों में डिविस लैबोरेटरीज ही वो शेयर है, जो लंबी अवधि में 1 लाख रु को 3.91 करोड़ रु में बदल चुका है। यहां हम आपको इसी शेयर के सफर के बारे में बताएंगे।
19 साल का रिटर्न
डिविस लैब का शेयर करीब 19 सालों में काफी तगड़ा रिटर्न देने वाला शेयर रहा है। ये स्टॉक बीएसई पर 13 मार्च 2003 को मात्र 9.04 रु पर था, जबकि आज यह 3,538.05 रु पर बंद हुआ। इस शेयर ने इस दौरान लगभग 39,037.72 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की है। इससे निवेशकों के 1 लाख रु करीब 3.91 करोड़ रु से अधिक बन गए हैं और वे मालामाल हो गए।
5 साल में कितना दिया रिटर्न
01 सितंबर 2017 को डिविस लैब का शेयर 713.20 रु पर था। जबकि अब यह 3,538.05 रु पर बंद हुआ। यानी ये 5 साल में निवेशकों का पैसा करीब 5 गुना कर चुका है। इन 5 सालों में इस शेयर ने 396.08 फीसदी रिटर्न दिया है। यानी जिसने भी 1 लाख रु 5 साल पहले लगाए होंगे उनकी वैल्यू आज 4.96 लाख रु के करीब होगी।
10 साल में कितना दिया रिटर्न
बात करें 10 सालों के रिटर्न की 24 अगस्त 2012 को डिविस लैब का शेयर 591 रु पर था। जबकि अब यह 3,538.05 रु पर बंद हुआ। यानी ये शेयर 10 साल में निवेशकों का पैसा 7 गुना से अधिक कर चुका है। इन 10 सालों में इस शेयर ने 641.07 फीसदी रिटर्न दिया। जिसने भी 1 लाख रु 10 साल पहले इस कंपनी के शेयरों में लगाए होंगे उनकी वैल्यू आज 7.41 लाख रु से अधिक होगी।
1 साल से गिर रहा शेयर
मगर ऐसा नहीं है कि ये शेयर केवल मुनाफा ही करा रहा है। बल्कि बीते एक साल से यह गिर रहा है। बीते एक साल में यह शेयर करीब 27 फीसदी, 2022 में अब तक करीब 24 फीसदी, 6 महीनों में करीब 17 फीसदी और 1 महीने में 4 फीसदी फिसला है। इसके 52 हफ्तों का शिखर 5,425.00 रु और निचला स्तर 3,365.10 रु रहा है।
कितनी है मार्केट कैपिटल
इसकी मौजूदा मार्केट कैपिटल 93,924.11 करोड़ रु है। बता दें कि डिविस लैब एक भारतीय बहुराष्ट्रीय फार्मास्यूटिकल्स कंपनी और सक्रिय दवा सामग्री (एपीआई) और इंटरमीडिएट्स की निर्माता है जिसका मुख्यालय हैदराबाद, तेलंगाना, भारत में है। कंपनी सिंथेसाइजेस जेनेरिक एपीआई, इंटरमीडिएट की मैन्युफैक्चरिंग और कस्टम करती है। कंपनी अपनी सहायक कंपनी डिविस न्यूट्रास्युटिकल्स के माध्यम से न्यूट्रास्युटिकल इंग्रेडिएंट्स की मैन्युफैक्चरिंग और सप्लाई भी करती है। कंपनी की शुरुआत 1990 में की गयी थी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications