नई दिल्ली, मई 21। विनती ऑर्गेनिक्स लिमिटेड एक भारतीय कंपनी है जिसका मुख्यालय मुंबई, महाराष्ट्र, भारत में है। विनती ऑर्गेनिक्स लिमिटेड विशेष रसायनों और ऑर्गैनिक इंटरमीडियरीज की मैन्युफैक्चरिंग करती है। ये आइसोबुटिलबेंजीन (आईबीबी) और 2-एक्रिलामिडो 2-मिथाइलप्रोपेनसल्फोनिक एसिड (एटीबीएस) की एक प्रमुख मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपोर्टर है। यही वो शेयर है, जो 1 लाख रु को 15.86 करोड़ रु बना चुका है।
बना दिया अमीर
आपको जानकारी के लिए बता दें कि विनती ऑर्गेनिक्स के शेयर ने 14 जुलाई 1995 को शेयर बाजार में शुरुआत की थी। उस दिन बीएसई पर यह 1.33 रु पर था, जबकि बीते शुक्रवार को यह 2111.25 रु पर बंद हुआ। यानी 27 सालों के दौरान इस शेयर ने निवेशकों को 158,640.60 फीसदी रिटर्न दिया। ये 1 लाख रु को इन सालों में 15.86 करोड़ रु बना चुकी है।
5 साल का रिटर्न
विनती ऑर्गेनिक्स लिमिटेड का शेयर बीते 5 साल में 430.58 रु से 2111.25 रु पर पहुंच गया। यानी इसे 5 सालों में 390.33 फीसदी रिटर्न दिया। इतने रिटर्न के आधार पर ये निवेशकों के 1 लाख रु 4.90 लाख रु से अधिक बना चुका है।
कितनी है मार्केट कैपिटल
इसकी मौजूदा मार्केट कैपिटल 21635 करोड़ रु के आस-पास है। बीएसई पर इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 2,289.55 रु और निचला स्तर 1,675.00 रु रहा है। शुक्रवार को भी यह 3.18 फीसदी की तेजी के साथ 2111.25 रु पर बंद हुआ। विनती ऑर्गेनिक्स के शेयर का एक साल का रिटर्न 17.35 फीसदी रहा है, जबकि 6 महीनों में यह 7.76 फीसदी रिटर्न दे चुका है।
10 साल का रिटर्न
विनती ऑर्गेनिक्स के शेयर का बीते 10 साल का रिटर्न चेक करें तो इस अवधि में इसने 3983.66 फीसदी रिटर्न दिया है। यानी निवेशकों के 1 लाख रु बहुत आराम से करीब 41 लाख रु बन चुके हैं। 15 साल का रिटर्न 81731.40 फीसदी रहा है। यानी ये 1 लाख रु को 8.17 करोड़ रु से अधिक बना चुका है।
कब हुई थी शुरुआत
विनोद सराफ ने 1989 में विनती ऑर्गेनिक्स लिमिटेड की स्थापना की। 1991 में, महाड, महाराष्ट्र में आइसोब्यूटिलीन बेंजीन (आईबीबी) के निर्माण के लिए इसकी पहली मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित की गई थी। दूसरी इकाई 2002 में लोटे, महाराष्ट्र में एटीबीएस के निर्माण के लिए स्थापित की गई थी और वर्षों से दोनों इकाइयों में कुछ और उत्पाद जोड़े गए। विनती ऑर्गेनिक्स लिमिटेड द्वारा निर्मित विशेष रसायन कुछ सबसे बड़ी औद्योगिक और रासायनिक कंपनियों की जरूरतों को पूरा करते हैं। विनोद सराफ इसके कार्यकारी अध्यक्ष हैं और विनती सराफ मुत्रेजा कंपनी की प्रबंध निदेशक और सीईओ हैं। विनती ऑर्गेनिक्स लिमिटेड ऐसे उत्पादों का निर्माण करती है जो फार्मास्यूटिकल्स, वॉटर ट्रीटमेंट, निर्माण, इमल्शन और पेंट, कृषि रसायन, खनन, कागज, चमड़ा, तेल ड्रिलिंग, इत्र, एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे क्षेत्रों की जरूरतों को पूरा करते हैं। यह 35 से अधिक देशों में अपने उत्पादों का निर्यात करती है। बता दें कि पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में इसकी इनकम 383.55 करोड़ रु रही थी, जो चौथी तिमाही में 30.7 फीसदी बढ़ कर 501.2 करोड़ रु हो गयी। वहीं इसका प्रोफिट 83.2 करोड़ रु से 21.5 फीसदी उछल कर 101.09 करोड़ रु हो गया।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications