Crop Protection Fungicides: किसान भाइयों के लिए हम राहत की खबर लेकर आ गए हैं। अगर आप इस बात से परेशान रहते हैं कि धान की फसल में बार-बार कीड़े लग रहे हैं जिसके कारण धान खराब हो रहा है तो आपको बता दें कि बाजार में दो नए फंगीसाइड आ गए हैं। इसकी मदद से आप धान को रोगों से बचाने में आपको मदद मिलेगी। चलिए इनके बारे में आपको बताते हैं।

इस कंपनी ने फसल सुरक्षा के लिए उठाया कदम
सिंजेन्टा इंडिया ने चावल और टमाटर के साथ-साथ कई फसलों के लिए फसल सुरक्षा उत्पाद पेश किए हैं। सिंजेन्टा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड दुनिया की अग्रणी कृषि कंपनियों में से एक है। इसमें सिंजेन्टा क्रॉप प्रोटेक्शन और सिंजेन्टा सीड्स भी शामिल हैं।
सिंजेन्टा के अनुसार, गुणवत्तापूर्ण उत्पादन सुनिश्चित करने के लिए 'मिराविस-आर डुओ और रिफ्लेक्ट-आर टॉप फसल सुरक्षा उत्पाद पेश किए गए हैं। मिराविस-आर डुओ एक अत्याधुनिक कवकनाशी है जिसे टमाटर, मिर्च , मूंगफली और अंगूर में उपयोग के लिए मंजूरी दी गई है।
इन बीमारियों पर रहेगा नियंत्रण
यह उत्पादन पाउडरी मिल्ड्यू , एन्थ्रेक्नोजऔर लीफ स्पॉट जैसी बीमारियों पर नियंत्रण प्रदान करता है, जिससे किसानों को उच्च गुणवत्ता वाली उपज सुनिश्चित होती है।
कंपनी ने ये भी जानकारी दी है कि दुनियाभर में किसान हर साल फफूंद जनित बीमारियों के कारण अपनी फसल का 23 फीसदी तक खो देते हैं। इससे उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ता है। Miravis®Duo फसलों को मजबूत और विश्वसनीय रोग सुरक्षा प्रदान करता है, जिससे उत्पादकों को बेहतर गुणवत्ता वाली उपज मिलती है, जिसके चलते निवेश पर मिलने वाले फायदे में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होती है।
दूसरा उत्पाद 'रिफ्लेक्ट-आर टॉप' चावल के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया एक कवकनाशी है, जो भारत में मुख्य भोजन है। यह शीथ ब्लाइट के खिलाफ प्रभावी सुरक्षा प्रदान करता है, जिससे लंबे समय तक रोग नियंत्रण सुनिश्चित होता है और फसल को मजबूत आधार मिलता है। इससे फसल जल्दी-जल्दी खराब भी नहीं होती हैं।
टमाटरों को इस प्रकार मिलेगी अधिक सुरक्षा
फएमसी इंडिया ने अनुसंधान-आधारित कीटनाशक कॉरप्रिमाTM लॉन्च करने की घोषणा की थी। एफएमसी की दुनिया की अग्रणी रिनेक्सिपियर® कीट नियंत्रण प्रौद्योगिकी द्वारा संचालित, कॉरप्रिमाTM भारतीय किसानों के लिए एक बड़ी समस्या बने फ्रूट बोरर के खिलाफ बेहतर फसल सुरक्षा प्रदान करेगा।
देश भर के टमाटर किसानों को हर साल फ्रूट बोरर के कारण उपज का 65 प्रतिशत तक नुकसान सहना पड़ता है। इससे परिणामस्वरूप खराब गुणवत्ता वाले फल प्राप्त होते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications