Crizac Limited IPO GMP: क्रिज़ैक लिमिटेड एक B2B एजुकेशन प्लेटफॉर्म है जो एजेंट्स और ग्लोबल यूनिवर्सिटी को इंटरनेशनल स्टूडेंट रिक्रूटमेंट सॉल्यूशन्स प्रोवाइड कराती है। इस कंपनी का आईपीओ आज 2 जुलाई को खुला है और 4 जुलाई को सब्सक्रिप्शन बंद हो जाएगा। इस मेनबोर्ड आईपीओ का प्राइस बैंड 233 रुपये से 245 रुपये प्रति शेयर है। एक लॉट में 61 शेयर्स तय किए गए हैं। कंपनी का आईपीओ ग्रे मार्केट में ग्रीन सिग्नल दे रहा है।

ग्रे मार्केट कैसा दे रहा है संकेत?
क्रिज़ैक लिमिटेड आईपीओ के लिए ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) में उत्साह देखने को मिल रहा है। आज 2 जुलाई को इन्वेस्टरगेन डॉट कॉम के अनुसार, ग्रे मार्केट प्रीमियम (जीएमपी) 21 रुपये तक पहुंच गया है। यह 266 रुपये पर लिस्टिंग का संकेत दे रहा है। इसका मतलब है कि अगर आप IPO में ₹245 पर शेयर खरीदते हैं, तो लिस्टिंग के समय इसका प्राइस करीब ₹266 हो सकता है, जिससे आपको लगभग 8.57% का फायदा हो सकता है।
IPO से कंपनी जुटाएगी इतने करोड़ का फंड
कंपनी इस IPO से कुल 860 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। यह पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) है, जिसमें कुल 3.51 करोड़ शेयर्स बेचे जाएंगे। IPO में 50% क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (QIBs)के लिए रिजर्व है। 35% रिटेल निवेशक के लिए रिजर्व है। नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के 15% रिजर्व है।
इस कंपनी के बारे में जानकारी
Crizac Limited एक B2B एजुकेशन प्लेटफॉर्म है, जो एजेंट्स और विदेश की यूनिवर्सिटी को इंटरनेशनल स्टूडेंट एडमिशन में मदद करता है। यह कंपनी खासतौर पर यूनाइटेड किंगडम (UK), कनाडा, आयरलैंड, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की बड़ी यूनिवर्सिटी के साथ काम करती है।
पिछले तीन साल में Crizac ने 7 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स की एप्लिकेशन प्रोसेस की हैं और 173 से ज्यादा ग्लोबल यूनिवर्सिटी के साथ साझेदारी की है। भारत में इसके 2,237 एक्टिव एजेंट्स हैं, जबकि विदेशों में 39 देशों में इसके 1,711 एजेंट्स काम कर रहे हैं। इनमें UK, नाइजीरिया, पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल, श्रीलंका, कैमरून, घाना, केन्या, वियतनाम, कनाडा और मिस्र जैसे देश शामिल हैं।
कंपनी का फाइनेंशियल परफॉर्मेंस
31 मार्च 2024 और 31 मार्च 2025 को खत्म होने वाले वित्तीय सालों की तुलना करें तो Crizac Limited के रेवेन्यू (कुल कमाई) में 16% की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, टैक्स कटने के बाद कंपनी के मुनाफे (PAT) में 29% की ग्रोथ दर्ज की गई है। वित्त वर्ष 2025 में Crizac का कुल रेवेन्यू 884.78 करोड़ रुपये रहा और टैक्स के बाद मुनाफा 152.93 करोड़ रुपये रहा।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

1 सितंबर को बदल सकते हैं LPG सिलेंडर के दाम, बुकिंग से पहले जान लें ये जरूरी बात

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications