नई दिल्ली, जुलाई 04। शेयर बाजार से लोग काफी घबराते हैं। शेयर बाजार से घबराना नहीं चाहिए, बल्कि इसकी अधिक से अधिक जानकारी हासिल करनी चाहिए, ताकि आपको बेहतर रिटर्न मिल सके। जानकारी के आधार पर ही आप बेहतर शेयर चुन सकते हैं। अकसर शेयर लंबे समय में बेहतर रिटर्न देते हैं। इसलिए आपको लंबे समय में बेहतर रिटर्न देने वाले शेयर की ही तलाश करनी चाहिए। यहां हम आपको एक ऐसे ही शेयर की जानकारी देने जा रहे हैं, जो लंबी अवधि में भारी भरकम रिटर्न दे चुका है।
ये है वो शेयर
हम बात करने जा रहे हैं क्रेसांडा सॉल्यूशंस के शेयर की। क्रेसांडा सॉल्यूशंस का शेयर 1 साल में काफी तगड़ा शेयर रिटर्न देने वाला साबित हुआ है। ये स्टॉक बीएसई पर 05 जुलाई 2021 को 1.07 रु पर था, जबकि 01 जुलाई को यह 30.15 रु पर बंद हुआ। इस शेयर ने इस दौरान लगभग 2718 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की है। इससे निवेशकों के 1 लाख रु करीब 28 लाख रु बन गए हैं और वे मालामाल हो गए।
2022 में अब तक रिटर्न
क्रेसांडा सॉल्यूशंस का शेयर 2022 अब तक काफी भारी रिटर्न देने वाला शेयर रहा है। ये स्टॉक बीएसई पर 03 जनवरी 2022 को 6.79 रु पर था, जबकि 01 जुलाई को यह 30.15 रु पर बंद हुआ। इस शेयर ने इस दौरान 344 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की है। इससे निवेशकों के 1 लाख रु 4.44 लाख रु बन गए हैं। इतना रिटर्न इतने कम समय में कहीं और नहीं मिल सकता।
6 महीनों का रिटर्न
क्रेसांडा सॉल्यूशंस का शेयर 6 महीनों में भी काफी भारी रिटर्न दे चुका है। ये स्टॉक बीएसई पर 04 जनवरी 2022 को 7.12 रु पर था, जबकि 01 जुलाई को यह 30.15 रु पर बंद हुआ। इस शेयर ने इस दौरान 323.46 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की है। इससे निवेशकों के 1 लाख रु 4.23 लाख रु बन गए हैं। ये उन चुनिंदा शेयरों में से एक रहा है, जो मल्टीबैगर हैं।
क्या है कंपनी का बिजनेस
क्रेसांडा सॉल्यूशंस सॉफ़्टवेयर सेवाएँ, डिजिटल मीडिया सेवाएँ और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) इनेबल्ड सर्विसेज प्रोवाइड करती है। इसकी सॉफ्टवेयर सेवाओं में विभिन्न बिजनेस ऐप्लिकेशंस, आईटी कंसल्टिंग, और ऑफशोर ऐप्लिकेशन डेवलपमेंट, मैंटेनेंस, टेस्टिंग और माइग्रेश सर्विसेज के ऑनसाइट-ऑफशोर डेवलपमेंट शामिल हैं।
मौजूदा स्थिति में क्या करें
शेयर बाजार लंबे समय से गिरावट की जकड़ में है। इसलिए आपको मौजूदा समय में कुछ खास बातों का ध्यान रखना होगा। घबराहट में बिकवाली करना गिरते बाजार में एक सामान्य ट्रेंड है। ऐसे में भावनाएं व्यावहारिक निर्णय पर हावी हो जाती हैं। जब तक आपके स्टॉक होल्डिंग्स को मजबूत फंडामेंटल का समर्थन प्राप्त हो, तब तक कठिन बाजार में घबराना गलत है। बाजार के लिए कोई भविष्यवाणी न करें कि यह कब बॉटम पर जाएगा और कितना इसका बॉटम बनेगा। इसके बजाय शेयरों पर फोकस करें। अच्छे शेयर चुनें, जिनमें संभावनाएं अधिक हों। निवेशकों को हमेशा बाजार की मौजूदा स्थिति के आधार पर बदलाव किए बिना अपने शुरुआती वित्तीय लक्ष्यों/योजना के साथ बने रहना चाहिए। न कि हर दिन अपनी रणनीति को बदलना चाहिए। इसलिए अपने प्लान के साथ निवेश करें और उसी के साथ आगे बढ़ें।
More From GoodReturns

Godrej Consumer Q1 Results: आज नतीजों के साथ डिविडेंड का धमाका? निवेशकों की नजरें इन 3 ट्रिगर्स पर

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

ITR रिफंड का पैसा आना शुरू: क्या आपके खाते में आया? तुरंत चेक करें ये 3 जरूरी चीजें

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

सरकारी बॉन्ड नीलामी: FD से बेहतर रिटर्न या जोखिम? जानें निवेश का सही तरीका

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा

EPFO ब्याज क्रेडिट: पासबुक में पैसा नहीं दिख रहा? घबराएं नहीं, तुरंत चेक करें ये जरूरी अपडेट

बाजार में उथल-पुथल: 0-90 दिन से 3 साल तक निवेश का सही गणित क्या है?

Airtel Unlimited 5G का सच: 300GB की लिमिट और हॉटस्पॉट का क्या है पंगा? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें



Click it and Unblock the Notifications