अब आप घर पर ही बाइक, स्कूटर की सर्विसिंग करा सकेंगे। लॉकडाउन के कारण लोगों को हो रही दिक्कतों के चलते यूज्ड टू-व्हीलर ब्रांड क्रेडआर ने डोरस्टेप बाइक सर्विसिंग सर्विस क्रेडआर केयर लॉन्च की है।
नई दिल्ली: अब आप घर पर ही बाइक, स्कूटर की सर्विसिंग करा सकेंगे। लॉकडाउन के कारण लोगों को हो रही दिक्कतों के चलते यूज्ड टू-व्हीलर ब्रांड क्रेडआर ने डोरस्टेप बाइक सर्विसिंग सर्विस क्रेडआर केयर लॉन्च की है। क्रेडआर ने दोपहिया वाहनों के दैनिक उपयोग में हो रही वृद्धि और सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए इस सर्विस को लॉन्च किया है। मालूम हो कि लॉकडाउन के कारण कई कंपनियों ने डोरस्टेप सर्विस चालू की है। इसके साथ ही कंपनी ने ऑनडिमांड बाइक सर्विसिंग सेगमेंट में भी एंट्री कर ली है। इस सुविधा में ग्राहक घर व ऑफिस कहीं पर भी अपनी गाड़ी की सर्विसिंग करा सकेंगे।

इन 4 शहरों में शुरू हुई डोरस्टेप बाइक सर्विसिंग
बता दें कि कंपनी ने क्रेडआर केयर सर्विस को अभी देश चार शहरों बेंगलुरू, दिल्ली-एनसीआर, जयपुर और पुणे में लॉन्च किया है। इस सेवा का लाभ उठाने के लीर कंपनी ने एक शेड्यूल तैयार किया है जिसमें कई टाइम स्लॉट दी गए हैं। कस्टमर अपनी सुविधा के अनुसार इन स्लॉट में बुकिंग करा सकते हैं। कंपनी ने बताया कि गाड़ी की सर्विसिंग के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के साथ सैनिटाईजेशन का भी पूरा ख्याल रखा जाता है।
ऑन-डिमांड, डोरस्टेप सर्विसिंग में होगी वृद्धि
बता दें कि बाइक की सर्विसिंग के लिए स्लॉट बुक कराते समय सर्विसिंग की तारीख और समय के साथ बाइक के मॉडल की जानकारी देनी होगी। सर्विस के दौरान गाड़ी में लगने वाले पुर्जों व अन्य सामान और कीमत के मामले में पूरी पारदर्शिता होती है। बाइक या स्कूटर की सर्विसिंग ट्रेंड ऑटो एक्सपर्ट करेंगे। एक भारतीय ब्रांड इक्विटी फाउंडेशन (आईबीईएफ) की रिपोर्ट के अनुसार, दोपहिया सेगमेंट में स्कूटर और बाइक शामिल हैं जो कुल भारतीय ऑटोमोबाइल का 81% हिस्सा है। क्रेडआर के चीफ स्ट्रैटेजी ऑफिसर ने बताया कि ग्राहक पहले कहीं भी 200-400 रूपए में सर्विसिंग करा लेते थे, जहां उन्हें नकली कल-पुर्जे तक लगाकर दे दिए जाते थे। लॉकडाउन के कारण जब लोग बाहर नहीं निकल पा रहे थे तो उनकी असुविधा को देखते हुए इस सर्विस का निर्णय लिया गया। सोशल डिस्टेंसिंग की जरूरत को देखते हुए टू-व्हीलर्स की बढ़ती बिक्री के बाद हम आश्वस्त हैं कि ऑन-डिमांड, डोरस्टेप सर्विसिंग में भी वृद्धि होगी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
