Airport Lounge Credit Cards List: क्रेडिट कार्ड का यूज आजकल कई लोग करने लगे हैं फिर चाहे वो शॉपिंग के लिए हो या फिर एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस के लिए हो। जी हां, अगर आपके पास भी क्रेडिट कार्ड है तो आप आराम से एयरपोर्ट लाउंज का फायदा उठा सकते हैं। इनमें कुछ कार्ड अनलिमिटेड एक्सेस देते हैं, जबकि बाकी में विजिट की संख्या सीमित होती है।
इसके साथ ही, ट्रैवल इंश्योरेंस, एयर माइल्स और कंसीयर्ज सर्विसेज जैसे लाउंज एक्सेस की तमाम फैक्टर्स को समझकर, आप अपनी यात्रा का अधिक आनंद ले सकते हैं। तो चलिए इन सभी क्रेडिट कार्ड के बारे में आपको बता देते हैं।

एचडीएफसी बैंक रेगलिया गोल्ड क्रेडिट कार्ड (HDFC Bank Regalia Gold Credit Card)
फाइनेंशियल एक्सप्रेस के अनुसार, इस क्रेडिट कार्ड में आपको भारत में डोमेस्टिक और इंटरनेशनल, दोनों टर्मिनलों पर लाउंज में 12 बार फ्री एंट्री मिलेगी। हर 150 रुपये के खर्च पर 4 रिवार्ड प्वॉइंट भी दिए जाएंगे। इसके अलावा
हर कैलेंडर तिमाही में 1.5 लाख खर्च करने कार्ड होल्डर को Marriott, Myntra, Marks & Spencer या Reliance Digital के लिए 1,500 रुपये का वाउचर भी मिलेगा। इसके अलावा 1 साल में 5 लाख खर्च करने पर फ्लाइट बुकिंग के लिए 5,000 रुपये का वाउचर और 7.5 लाख खर्च करने पर अतिरिक्त 5,000 रुपये का फ्लाइट वाउचर दिया जाएगा।
एसबीआई प्राइम क्रेडिट कार्ड (SBI PRIME Credit Card)
हर कैलेंडर साल में भारत के बाहर इंटरनेशनल प्रायोरिटी पास लाउंज में 4 मुफ्त विज़िट्स (प्रति तिमाही अधिकतम 2 विज़िट्स) है। इसमें भारत में घरेलू लाउंज में हर कैलेंडर साल में 8 मुफ्त विज़िट्स (प्रति तिमाही अधिकतम 2 विज़िट्स) शामिल है। इसके अलावा डाइनिंग, ग्रॉसरी, डिपार्टमेंटल स्टोर्स और मूवीज़ पर हर 100 रुपये के खर्च पर 10 रिवार्ड प्वॉइंट भी आपको मिलेंगे। सिर्फ यही नहीं, साल में 3 लाख खर्च करने पर रिनुअल चार्ज माफ भी हो जाएगा।
एचएसबीसी कैशबैक क्रेडिट कार्ड (HSBC Cashback Credit Card)
इस क्रेडिट कार्ड से आपको हर साल 4 मुफ्त घरेलू लाउंज विज़िट्स का फायदा मिलेगा। इसके साथ ही, डाइनिंग, फूड डिलीवरी और ग्रॉसरी खर्चों पर 10% का कैशबैक भी मिलेगा। इसके अलावा बाकी खर्चों पर 1.5% का अनलिमिटेड कैशबैक भी इस क्रेडिट कार्ड पर मिलेगा।
एचडीएफसी बैंक डायनर्स क्लब ब्लैक क्रेडिट कार्ड (HDFC Bank Diners Club Black Credit Card)
प्राइमरी कार्ड यूजर और ऐड-ऑन सदस्यों के लिए भारत और दुनिया भर के 1000 से अधिक एयरपोर्ट के लाउंज तक अनलिमिटेड एक्सेस आपको इस कार्ड से मिल जाएगा। इसके अलावा हर 150 रुपये खर्च पर 5 रिवार्ड प्वाइंट मिलेंगे। साथ ही आपको दुनिया के बेहतरीन गोल्फ कोर्स पर मुफ्त गोल्फ खेलने का मौका दिया जाएगा और क्रेडिट लायबिलिटी कवर 9 लाख रुपये का मिलेगा।
More From GoodReturns

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
