
Credit Card : यदि आप पहली बार क्रेडिट कार्ड का उपयोग कर रहे है और आपके पास इसके बारे में कोई भी जानकारी नहीं हैं, तो फिर यह जो खबर है। आपके बहुत काम की हो सकती है। आज हम आपको कई तरह के क्रेडिट कार्ड के बारे में जानकारी दे रहे है। लगभग हर व्यक्ति जो नौकरी करता है उसके पास एक क्रेडिट कार्ड होता ही है। अगर आप क्रेडिट कार्ड को ले रहे है, तो फिर आपको अपनी जरूरत के मुताबिक क्रेडिट कार्ड को लेना चाहिए। कुछ बैंक ऐसे है। जो बेहद कम और आधी अधूरी जानकारी को देकर क्रेडिट कार्ड थमा दे रही है, ऐसे में बाद में आपको बेहद परेशानी का सामना करना पड़ता है, तो फिर जानते है इसके बारे में।
कई तरह की फैसिलिटी मिलती है
अगर आप क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते है, तो फिर आपको कई तरह की फैसिलिटी मिलती है। जो क्रेडिट कार्ड होता है। वो एक तरह को क्रेडिट फैसिलिटी होता है, जो बैंक की तरफ से दिया जाता है। ये ग्राहकों को प्री-अप्रूव्ड क्रेडिट लिमिट के भीतर पैसे उधार पर देते हैं। यह ग्राहकों को खरीददारी के लिए बढ़ावा देते है। आपको क्रेडिट कार्ड में कितनी लिमिट मिलेगी। ये क्रेडिट कार्ड इश्यू करने वाला तय करता है। आपके क्रेडिट कार्ड की लिमिट आपको क्रेडिट स्कोर, आय को ध्यान में रखकर मिलती है।
बेहद जरूरी है यह बातें
अगर आप क्रेडिट कार्ड को खरीद रहे है, तो फिर आपको उसको अपनी जरूरत के हिसाब से खरीदना चाहिए साथ ही आपके पास क्या क्या विकल्प है। इस बात का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। इसके साथ ही पहले से कोई क्रेडिट कार्ड है साथ ही कुछ क्रेडिट कार्ड एनुअल फीस के साथ आते हैं, तो क्रेडिट कार्ड लेते समय इसका ध्यान रखे।
क्रेडिट कार्ड 7 तरह के होते है
आज के समय में कई सरकारी और प्राइवेट बैंक है। जो क्रेडिट कार्ड ऑफर करते है। आप अपनी जरूरत के हिसाब से क्रेडिट कार्ड को खरीद सकते है। आम तौर पर अगर हम क्रेडिट कार्ड को बात करते है, तो फिर ये 7 तरह के होते है। इनमें शॅापिंग क्रेडिट कार्ड, ट्रेवल क्रेडिट कार्ड, रिवार्ड क्रेडिट कार्ड, एनटरटेनमेंट क्रेडिट कार्ड, लाइफटाइम फ्री क्रेडिट कार्ड, फ्यूल क्रेडिट कार्ड और को ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड मिलते है।
एलिजिबिलिटी क्या है
अगर आपको क्रेडिट कार्ड लेना है, तो फिर आपके पास कुछ एलिजिबिलिटी होना आवश्यक है। जैसे क्रेडिट कार्ड लेने के लिए आपकी मिनिमम आयु 18 साल होनी चाहिए और अधिकतम आयु 60 साल के बीच होनी चाहिए। इसको लेने के लिए आपकी हर महीने कम से कम 20 हजार रुपये वेतन जरुर आना चाहिए। वहीं अगर खुद का व्यापार का करते है, तो फिर आप 3 लाख रुपए साल का कमाई होनी चाहिए साथ ही आपका क्रेडिट स्कोर 700 या इससे अधिक होना आवश्यक होता है। क्रेडिट कार्ड को बनवाने के लिए आपको कई सारे दस्तावेज की जरुरत होती है। जैसे- आईडी प्रूफ और सिग्नेचर प्रूफ के तौर पर पासपोर्ट, पेन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी, आधार कार्ड में से कोई एक दस्तावेज होना जरुरी है।
More From GoodReturns

एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड यूजर्स सावधान: 28 अगस्त से बदल रहे हैं ये बड़े नियम, आज ही चेक करें!

Axis Bank क्रेडिट कार्ड यूजर्स सावधान: 28 अगस्त से बदल रहे हैं ये बड़े नियम, जानें क्या होगा असर

होर्मुज संकट: ICEGATE की नई एडवाइजरी, वापस आ रहे कार्गो के लिए जरूरी गाइडलाइन्स

IPO Alert: 24 अगस्त से खुल रहे हैं 3 बड़े IPO, निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

Bank Holidays: 26 और 28 अगस्त को बैंक रहेंगे बंद, काम निपटाने के लिए देखें पूरी लिस्ट

EPFO EEC 2026: पुरानी कंपनी ने पीएफ नहीं काटा? तो ये है आखिरी मौका, ऐसे पाएं अपना हक

TRAI का नया SMS नियम: अब फर्जी OTP और स्पैम मैसेज पर लगेगी लगाम, जानें क्या है 'प्री-टैगिंग'

27 अगस्त को सोने-चांदी के भाव में नरमी: जानें आपके शहर में क्या हैं आज के ताजा रेट?

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

सोने के दाम में आज फिर तेजी: 26 अगस्त को क्या महंगा हुआ सोना? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

Gold Rate Today: 23 अगस्त को सोने-चांदी के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले चेक करें अपने शहर के लेटेस्ट रेट



Click it and Unblock the Notifications