Rule Change Credit Card: क्रेडिट कार्ड होल्डर्स के लिए जरूरी खबर आ गई है। एसबीआई, आईडीएफसी फर्स्ट या एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से जुड़े 1 अप्रैल 2025 से कुछ बदलाव होंगे। इन बैंकों के कुछ कार्डों से जुड़े रिवॉर्ड कम होने वाले हैं, यहां तक कि कुछ कार्ड भी बंद होने वाले है।

SBI क्रेडिट कार्ड नियमों से जुड़ा बदलाव (Credit Card Rule Changes From April 1)
SBI अपने सिम्पलीक्लिक SBI कार्ड के लिए रिवॉर्ड सिस्टम में बदलाव कर रहा है। पहले कार्डधारक स्विगी के ज़रिए खाने के ऑर्डर पर 10 गुना रिवॉर्ड कमाते थे, अब इसे आधा करके 5 गुना रिवॉर्ड कर दिया जाएगा। फिर भी, Myntra, BookMyShow और Apollo 24|7 पर खरीदारी के लिए रिवॉर्ड 10 गुना पर कोई बदलाव नहीं किया गया है।
एयर इंडिया SBI क्रेडिट कार्ड से जुड़ा बदलाव भी किया गया है। प्लेटिनम क्रेडिट कार्ड के साथ एयर इंडिया टिकट बुकिंग पर ₹100 खर्च करने पर अब 15 के बजाय 5 पॉइंट मिलेंगे, और सिग्नेचर क्रेडिट कार्ड पर अब 30 की जगह 10 पॉइंट मिलेंगे।
IDFC First Bank के क्रेडिट कार्ड नियमों में बदलाव (IDFC First Bank Credit Card Rule Change)
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक 31 मार्च, 2025 के बाद अपना क्लब विस्तारा क्रेडिट कार्ड बंद कर देगा। तब तक, कार्डधारक 31 मार्च, 2026 तक महाराजा पॉइंट यूज कर सकते हैं, इसके बाद कार्ड पूरी तरह से बंद हो जाएगा।
इसका मतलब क्लब विस्तारा सिल्वर मेंबरशिप भी आपकी खत्म हो जाएगी। हालांकि, थोड़ी राहत देते हुए, जिनके कार्ड 31 मार्च, 2025 के बाद रिन्यू होने वाले हैं, उनसे एक साल तक वार्षिक शुल्क नहीं लिया जाएगा।
एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से जुड़ा बदलाव (Axis Bank Credit Card Rule Change)
एक्सिस बैंक भी विस्तारा और एयर इंडिया के विलय के मद्देनजर अपने विस्तारा क्रेडिट कार्ड के रिवाॉर्ड में बदलाव रहा है, जो 18 अप्रैल, 2025 से प्रभावी होगा। फ्री एयरलाइन टिकट और महाराजा क्लब की मेंबरशिप भी खत्म हो जाएगी। इन परिवर्तनों के बावजूद, कार्डधारक अभी भी लाउंज एक्सेस, गोल्फ और डाइनिंग ऑफर का फायदा उठा सकते हैं। हालांकि, किराए के भुगतान, और सरकारी सेवा बिल, बीमा और ज्वैलरी और घड़ियों की खरीद के लिए रिवॉर्ड अब उपलब्ध नहीं होंगे। इन क्रेडिट कार्ड के अलावा अगर आप कोई क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो उससे जुड़ी हुई जानकारी अपने बैंक से प्राप्त कर सकते हैं।
इन बदलावों के अलावा भी कई सारे बदलाव 1 अप्रैल से होने वाले हैं। अप्रैल का महीना नए वित्त वर्ष की शुरुआत भी है। ऐसे में कई ऐसे फाइनेंशियल नियमों में चेंज होगा जिसका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ने वाला है।
More From GoodReturns

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

महंगाई के आंकड़े आज: क्या आपकी EMI और निवेश पर पड़ेगा असर?

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स



Click it and Unblock the Notifications