
Credit Card : क्रेडिट कार्ड के बिल का देर से भुगतान करना अच्छी बात नहीं है। कई बार यह आपको भारी पड़ सकता है। उच्च ब्याज के कारण आपकी जेब पर भारी असर पड़ सकता है। आपको अपनी पेमेंट ऑटोमैटिक करनी चाहिए और समय पर अपने क्रेडिट कार्ड बिलों का भुगतान करना चाहिए। समय पर पेमेंट से आपको दो तरह के फायदे मिलते हैं। पहला क्रेडिट कार्ड कंपनियां आपको बढ़ी हुई क्रेडिट लिमिट देती हैं, और दूसरा आपका क्रेडिट स्कोर धीरे-धीरे सुधरता है। पर यदि आप क्रेडिट कार्ड की समय पर पेमेंट न करें तो आपको कई नुकसान होंगे, जिनमें से कुछ नुकसानों की जानकारी हम आपको यहां देंगे।
लेट फीस
अपने क्रेडिट कार्ड बिल का समय पर भुगतान करने का एक सबसे बड़ा कारण लेट फीस से बचना है। देर से पेमेंट पर लगने वाला शुल्क काफी अधिक हो सकता है और इसे जल्दी-जल्दी जोड़ा जाता है, खासकर यदि आप अपने भुगतानों में लगातार देर कर रहे हैं तब।
क्रेडिट स्कोर
क्रेडिट कार्ड भुगतान में देरी करने से आपका क्रेडिट स्कोर खराब हो सकता है। देर से भुगतान आपकी क्रेडिट रिपोर्ट पर सात साल तक रह सकता है, और आपके क्रेडिट स्कोर पर निगेटिव असर डाल सकता है, जिससे आगे क्रेडिट के लिए योग्य होना कठिन हो जाता है।

उच्च ब्याज दर
जब आप अपने क्रेडिट कार्ड भुगतान में देरी करते हैं, तो क्रेडिट कार्ड कंपनी आपकी ब्याज दर बढ़ा सकती है। ये समय के साथ बहुत अधिक बढ़ सकती है और आपकी कुल पेमेंट राशि को बढ़ा सकती है।
कंपनी करेगी कॉल
यदि आप अपने भुगतानों में लगातार देर कर रहे हैं, तो क्रेडिट कार्ड कंपनी आपको पैसा वसूलने के लिए कॉल करना शुरू कर सकती है। यह तनावपूर्ण और टाइम टेकिंग हो सकता है और आपकी मेंटल हेल्थ पर इसका बुरा असर पड़ सकता है।

क्रेडिट हिस्ट्री
जब फ्यूचर में क्रेडिट के लिए योग्य होने की जरूरत सामने आती है तो आपकी क्रेडिट हिस्ट्री अहम हो जाती है। समय पर अपने क्रेडिट कार्ड बिल का भुगतान करके, आप अपनी क्रेडिट हिस्ट्री को सेफ रख सकते हैं और क्रेडिट के लिए योग्य होने की संभावनाओं में सुधार कर सकते हैं।
कानूनी कार्रवाई
यदि आप अपने क्रेडिट कार्ड के भुगतान में लगातार देरी करते हैं, तो क्रेडिट कार्ड कंपनी आपके खिलाफ लोन वसूलने के लिए कानूनी कार्रवाई कर सकती है। यह थकाने वाला और खर्चीला हो सकता है, और आपकी फाइनेंशियल हेल्थ पर इसका निगेटिव असर पड़ सकता है।
संबंध होते हैं खराब
क्रेडिट कार्ड पेमेंट में देरी करने से आपके बैंक के साथ रिश्तों में तनाव बढ़ सकता है। समय पर अपने बिलों का भुगतान करके आप अनावश्यक तनाव से बच सकते हैं।
More From GoodReturns

15 अगस्त को बैंक बंद? क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट में न करें देरी, अपनाएं ये आसान तरीका

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई



Click it and Unblock the Notifications