Credit Card New Rules: पैसों की जरूरत को मुश्किल समय में पूरा करने के लिए क्रेडिट कार्ड काम आता है. क्रेडिट कार्ड के सिस्टम में हर महीने, एक फिक्स डेटलाइन के अंदर इसके जरिए खर्च किए गए रकम को जोड़ा जाता है. इसके बाद ग्राहक को इसका टोटल बिल भेज दिया जाता है. क्रेडिट सिस्टम को ठीक से चलाने के लिए ग्राहक को तय पेमेंट डेट पर बिल भरना होता है. इससे ग्राहक की क्रेडिट हेल्दी रहती है, जिससे लेट पेमेंट और अन्य चार्जेज से बचने में भी मदद मिलती है. केंद्रीय बैंक यानी RBI बिलिंग सायकल के लिए क्रेडिट कार्ड डारी करने वाली कंपनियों को नया फरमान भेजा है, जिससे ग्राहकों को फायदा मिलेगा.
क्रेडिट कार्ड से जुड़ा नया नियम
रिजर्व बैंक ने रिबिलिंग साइकिल के लिए नया नियम जारी किया है. RBI का नया निर्देश 7 मार्च, 2024 से लागू हो गया है. इसके तहत ग्राहकों को क्रेडिट कार्ड कंपनियों से कम से कम एक बार अपना बिलिंग साइकिल बदलने की इजाजत मिल सकेगा. इससे क्रेडिट कार्ड यूजर्स कैपिटल फ्लो के साथ पेमेंट को अलाइन कर सकेंगे. साथ ही लेट पेमेंट के साथ एक हेल्दी क्रेडिट स्कोर बनाकर रख सकेंगे. ऐसे में एक ही बिलिंग डेट के बारे में टेंशन करने के बजाय कस्टमर अपने बिलिंग सायकल को अपनी फाइनेंशियल रिदम बना सकते हैं.

भारतीय बाजार में क्रेडिट कार्ड जारी करने वाली बड़ी कंपनियों में American Express, Diners Club, MasterCard, RuPay और Visa के नाम शामिल हैं. RBI ने कहा कि कार्डहोल्डर्स को बिलिंग सायकल के शुरू या खत्म होने वाली किसी भी एक तारीख का ऑप्शन दिया जाएगा. इसके अलावा कार्ड जारी करने वाली कंपनियां हेल्पलाइन, डेडिकेटेड ईमेल-आईडी, इंटरैक्टिव वॉयस रिस्पांस (IVR), इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल एप्लिकेशन और किसी अन्य मोड के माध्यम से बिलिंग सायकल को बदलने का ऑप्शन कर सकते हैं.
क्रेडिट कार्ड के कई फायदे
जरूरत में आएगा काम: क्रेडिट कार्ड के कई फायदे हैं. अगर अचानक से कहीं बड़ा पेमेंट करना होता है इससे मदद मिल सकता है. क्रेडिट कार्ड से पेटीएम को रिचार्ज करके उसे अपने अकाउंट में ट्रांसफर कर कैश निकाला जा सकता है. हालांकि, रिचार्ज करने के लिए एक्स्ट्रा फीस भी चुकाना होगा.
EMI पर शॉपिंग: क्रेडिट कार्ड के जरिए आसानी से शॉपिंग पर EMI की सर्विस मिल जाएगी. इसमें नो कॉस्ट EMI भी शामिल है. इसमें EMI पर जीरो ब्याज होता है. इसके अलावा क्रेडिट कार्ड से ज्यादा शॉपिंग करने पर खूब ज्यादा रिवॉर्ड प्वाइंट्स भी मिलते हैं.
कैशबैक/ डिस्काउंट: फ्लिपकार्ट, अमेजन समेत अन्य ई-कॉमर्स वेबसाइट की सेल में अलग-अलग बैंकों के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर ऑफर मिलता है. इसके तहत डिस्काउंट या कैशबैक के ऑफर मिलते रहते हैं.
पेमेंट में आसानी: क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर ग्राहकों को करीब 30-45 दिन का जो समय मिलेगा, उतने दिनों तक उन पैसों पर एक्स्ट्रा ब्याज मिलेगा. इसके लिए आप छोटी अवधि की बैंक FD भी करा सकते हैं. या फिर सेविंग अकाउंट पर ब्याज कमा सकते हैं.
जब कभी आप लोन लेने जाते हैं तो बैंक सबसे पहले आपकी क्रेडिट हिस्ट्री देखता है. क्रेडिट कार्ड एक तरह का लोन ही है. ऐसे में आप इसका जितना ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, आपकी एक क्रेडिट हिस्ट्री बनती जाती है. बता दें कि अगर आप एक से ज्यादा क्रेडिट कार्ड रखते हैं तो उससे आपकी क्रेडिट हिस्ट्री और मजबूत होती जाती है.
More From GoodReturns

1 सितंबर को बदल सकते हैं LPG सिलेंडर के दाम, बुकिंग से पहले जान लें ये जरूरी बात

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित



Click it and Unblock the Notifications
