Credit Card New Rules: नवंबर के महीने में कई सारे नियमों में बदलाव किया गया है। इन बदलावों का असर सीधे आम जनता की जेब पर पड़ा है। इस महीने ICICI Bank के क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियम भी बदल रहे हैं। अगर आप भी आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड का यूज करते हैं तो आपके लिए ये जरूरी खबर है। आइए आपको बताते हैं कि आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड से जुड़े किन नियमों में बदलाव हो रहा है।

एजुकेशन ट्रांजैक्शन करने पर नहीं लगेगा चार्ज (ICICI Bank Credit Card New Rules)
इंटरनेशनल एजुकेशन के साथ-साथ किसी भी स्कूल या कॉलेज में क्रेडिट कार्ड के माध्म से पेमेंट करने पर किसी भी प्रकार का चार्ज नहीं लगेगा। हालांकि थर्ड-पार्टी ऐप के जरिए एजुकेशन पेमेंट पर 1 प्रतिशत का चार्ज चुकाना पड़ेगा।
लेट पेमेंट चार्ज में किया गया बदलाव
इकॉनोमिक टाइम्स के अनुसार, अगर आप क्रेडिट कार्ड भुगतान का लेट पेमेंट करते थे तो अब इसमें बदलाव किया गया है। 101 रुपये पर 500 रुपये पर 100 रुपये का चार्ज, 501 रुपये होने पर 1,000 रुपये पर 500 रुपये का चार्ज, 1,001 रुपये होने पर 5,000 रुपये पर 600 रुपये का चार्ज और 5,001 रुपये होने पर 10,000 रुपये पर 750 रुपये का चार्ज।
इसके अलावा 10,001 रुपये होने पर 25,000 रुपये पर 900 का चार्ज। वहीं, 25,001 रुपये - 50,000 रुपये पर 1,100 रुपये का चार्ज और 50,000 रुपये से अधिक 1,300 रुपये का चार्ज आपको भरना पड़ेगा। वहीं, 100 रुपये तक पर कोई भी चार्ज नहीं वसूला जाएगा।
अन्य चार्ज में बदलाव
क्रेडिट से 50000 रुपये से अधिक के यूटिलिटी पेमेंट पर आपको 1 प्रतिशत का चार्ज देना होगा, जबकि 10000 रुपये से अधिक के फ्यूल ट्रांजैक्शन पर भी 1 प्रतिशत का चार्ज लगेगा। एक्सटेंडेड क्रेडिट पर ओवरड्यू ब्याज और कैश एडवांस पर ब्याज एक महीने के लिए 3.75 प्रतिशत वसूला जाएगा, जबकि एक सालाना 45 प्रतिशत देय होगा।
More From GoodReturns

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

महंगाई के आंकड़े आज: क्या आपकी EMI और निवेश पर पड़ेगा असर?

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स



Click it and Unblock the Notifications