Credit Card New rules: आज देश में करोड़ों लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं. कुछ ही दिन बाद क्रेडिट कार्ड से जुड़े कई नियम में बदलाव होने वाला है. यह नए नियम 1 सिंतबर से लागू किए जाएंगे. अगर आपके पास क्रेडिट कार्ड है, तो कार्ड का इस्तेमाल करने से पहले इन नियमों के बारे में जरूर जान लें.

आज के समय जितना जरूरी डेबिट कार्ड है, उतना ही जरूरी क्रेडिट कार्ड भी है. आज हम अपने हर छोटे बड़े खर्चे के लिए क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं. आजकल हर किसी के पास एक से ज्यादा क्रेडिट कार्ड होते ही है. क्योंंकि अलग-अलग खर्चो के लिए अलग-अलग क्रेडिट कार्ड रखे गए है.
1 सिंतबर से कौन से नियमों में होगा बदलाव?
देश की बड़ी प्राइवेट बैंक एचडीएफसी अपने क्रेडिट कार्ड में कई बड़े बदलाव करने वाला है. यह बदलाव अकाउंट होल्डर के खर्च में बड़ा प्रभाव डाल सकते हैं. एचडीएफसी बैंक ने यह तय किया है कि वे यूटिलिटी ट्रांजेक्शन पर मिलने वाले रिवॉर्ड प्वाइंट की लिमिट तय करेगा.
एचडीएफसी ने यह फैसला किया है कि उनके ग्राहक हर महीने यूटिलिटी ट्रांजैक्शन में सिर्फ 2000 पॉइंट्स तक ही कमा पाएंगे. एचडीएफसी का यह कदम उठाने का उद्देश्य स्पेंडिग कैटेगरी में रिवॉर्ड एकुमुलेशन को रेगुलेट करना है.
एजुकेशन सेक्टर में होने वाले खर्चों में बड़ा बदलाव
एचडीएफसी ने एजुकेशन सेक्टर में क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल को लेकर बड़ा बदलाव किया है. एचडीएफसी बैंक ने यह तय किया है, जब भी कोई अकाउंट होल्डर एजुकेशन पेमेंट के लिए थर्ड पार्टी ऐप का इस्तेमाल करता है, तो उसे कोई भी रिवॉर्ड पॉइंट नहीं दिया जाएगा.
टेलीकॉम और केबल में बदलाव
इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक 1 सिंतबर से टेलीकॉम और केबल ट्रांजैक्शन में हर महीने 2000 पॉइंट ही कमा पाएंगे. इस लिमिट के जरिए विभिन्न स्पेडिंग कैटेगरी में क्रेडिट कार्ड का सही इस्तेमाल करना है. इसके अलावा क्रेडिट कार्ड के ट्राजैक्शन्स को विशिष्ट मर्जेंट कैटेगरी कोड (MCC) द्वारा तय किया जाता है.
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने किया बड़ा बदलाव
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने भी क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियम बड़े बदलाव की घोषणा की है. इस बदलाव से आईडीएफसी बैंक होल्डर को काफी फायदा होने वाला है. इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक आईडीएफसी फर्स्ट बैंक क्रेडिट कार्ड पर लगने वाली देय न्यूनतम राशि को और कम कर देगा. जिससे कार्ड होल्डर को पेमेंट करने में और आसानी होगी.
इसके अलावा आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने पेमेंट की तय तारीख को घटा दिया गया है. बैंक ने देय तारीख की सीमा 8 दिनों से घटाकर 15 दिन कर दी है.
More From GoodReturns

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
