Credit Card Defaulters: क्रेडिट कार्ड डिफॉल्ट्स में पिछले काफी महीनों से बढ़त देखने को मिल रही है। क्रेडिट कार्ड के बकाया भुगतान का स्तर भी लगातार बढ़ रहा है, जो इस बात की तरफ भी इशारा है कि उधारकर्ताओं को अधिक वित्तीय कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसके बारे में हाल ही में एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है। चलिए इसके बारे में आपको सारी जानकारी देते हैं।

इस रिपोर्ट में हुआ क्रेडिट कार्ड डिफॉल्ट्स से जुड़ा खुलासा
ईटी की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रांसयूनियन सिबिल डेटा में बताया गया है कि क्रेडिट कार्ड डिफ़ॉल्ट जून 2024 में 1.8% हो गया, जो छह महीने पहले 1.7% और मार्च 2023 में 1.6% था। हालांकि ये प्रतिशत वृद्धि छोटी लग सकती है, लेकिन बकाया क्रेडिट कार्ड बकाया की कुल राशि में काफी वृद्धि हुई है। इस बात की जानकारी टाइम्स ऑफ इंडिया में भी दी गई।
जून 2024 में क्रेडिट कार्ड पर बकाया राशि लगभग 2.7 लाख करोड़ रुपये थी, जो मार्च 2024 में 2.6 लाख करोड़ रुपये और मार्च 2023 में 2 लाख करोड़ रुपये से थोड़ी अधिक थी। वहीं, मार्च 2019 में कुल बकाया राशि 87,686 करोड़ रुपये थी, जो पांच सालों में 24% चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर का अनुमान देती है।
लोन स्टैकिंग के जाल में फंस रहे हैं लोग
टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार मैक्वेरी के रिसर्चर सुरेश गणपति ने बताया है कि युवा मिलेनियल्स पूरी सीमा का उपयोग कर रहे हैं और सीधे तौर पर लोन डिफॉल्ट कर रहे हैं तथा लोन को बिना चुकाए ही एनपीए में बदल रहे हैं।
वहीं, उन्होंने ये भी बताया है कि उधारकर्ता आमतौर पर बड़े खर्च करने के बाद यह सोचकर डिफॉल्ट करते हैं कि वे इसे किस्तों में चुकाएंगे, लेकिन ऊंची ब्याज दरों के कारण उनका बकाया इतना बढ़ जाता है कि वे केवल न्यूनतम भुगतान ही कर पाते हैं। इसके बाद, वे छोटे पर्सनल लोन लेकर लोन-स्टैकिंग में फंस जाते हैं।
क्रेडिट कार्ड डिफॉल्टर्स को मिल सकती है ये सजा
देर से क्रेडिट भुगतान करने पर होगा ये परिणाम
अगर आप अपने क्रेडिट कार्ड बिल का भुगतान फिक्स डेट पर या उससे पहले नहीं करते हैं, तो बैंक आपसे लेट भुगतान फीस वसूलेगा। इसके अलावा, बैंक आपसे बकाया राशि पर ब्याज भी वसूलेगा। ब्याज दर 2.5% से 3.5% प्रति माह तक हो सकती है, जो समय के साथ एक महत्वपूर्ण राशि तक बढ़ सकती है।
क्रेडिट स्कोर पर नेगेटिव असर
क्रेडिट स्कोर आपकी लोन-योग्यता निर्धारित करता है। इसकी कैलकुलेशन आपके क्रेडिट हिस्ट्री के आधार पर की जाती है, जिसमें आपके क्रेडिट कार्ड भुगतान भी शामिल हैं।
जब आप अपने क्रेडिट कार्ड भुगतान में चूक करते हैं, तो इसका आपके क्रेडिट स्कोर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। इससे भविष्य में आपके लिए लोन या क्रेडिट कार्ड प्राप्त करना मुश्किल हो सकता है। इसके साथ ही, कम क्रेडिट स्कोर के परिणामस्वरूप हाई ब्याज दरें और कम क्रेडिट लिमिट का भी आपको सामना करना पड़ सकता है।
कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है
अगर आप लंबे समय तक अपने क्रेडिट कार्ड बिल का भुगतान नहीं करते हैं, तो आपका बैंक आपके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर सकता है। बकाया राशि की वसूली के लिए बैंक आपके खिलाफ सिविल मुकदमा दायर कर सकता है।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
