Credit Card Rules: अगर आप भी क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो ये खबर आपके लिए है। कुछ बैंकों ने मई 2024 में अपने क्रेडिट कार्ड के चार्ज और नियमों में बदलाव किया है। क्रेडिट कार्ड ग्राहकों को इन अपडेट के बारे में पता होना चाहिए।

आपको बता दें कि इस महीने जिन बैंकों ने अपने क्रेडिट कार्ड नियमों में बदलाव किया है, उनमें बैंक ऑफ बड़ौदा, यस बैंक, आईडीबीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक शामिल हैं।
स्विगी एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड (Swiggy HDFC Bank Credit Card)
अगर आप स्विगी एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड को यूज करते हैं तो आपके लिए एक बड़ी अपडेट है। इस क्रेडिट कार्ड के कैशबैक स्ट्रक्चर में कुछ बदलाव किए गए हैं।
आपको बता दें कि यह बदलाव 21 जून, 2024 से प्रभावी होंगे। 21 जून से अर्न कोई भी कैशबैक स्विगी मनी के बजाय क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट में दिखाई देगा यानी कैशबैक अगले महीने के स्टेटमेंट बैलेंस को कम कर देगा और इससे आपका बिल भी कम हो जाएगा।
बैंक ऑफ बड़ौदा क्रेडिट कार्ड (BOBCARD One)
बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपने BOBCARD One को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड पर ब्याज दर और लेटे पेमेंट फीस को बढ़ा दिया है।
क्रेडिट कार्ड की बकाया राशि पर ब्याज दर 3.49 फीसदी प्रति माह (यानी, 41.88 फीसदी सालाना) है। वहीं, 23 जून से, सभी BOBCARD One co-branded क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए ब्याज दर प्रति माह 3.57 फीसदी (यानी, 45 फीसदी सालाना) होगी।
इसके अलावा 23 जून से, क्रेडिट लिमिट का उल्लंघन करने पर ओवर-लिमिट अमाउंट का 2.5 फीसदी या 500 रुपये (जो भी ज्यादा हो) देना होगा।
वहीं, अगर पेमेंट की ड्यू डेट यानी नियत तारीख तक कोई पेमेंट नहीं हुआ है या मिनिमम अमाउंट से भी कम पेमेंट किया गया है, तो बैंक कार्ड होल्डर की बकाया राशि के आधार पर लेट पेमेंट चार्ज लगाता है।
वर्तमान में, बैंक 100 रुपए से 1,200 रुपए के बीच लेट पेमेंट चार्ज लगाता है। 23 जून से रिवाइज किया गया चार्ज 250 रुपए से 1,250 रुपए के बीच होगा।
यस बैंक (Yes Bank)
यस बैंक ने प्राइवेट क्रेडिट कार्ड प्रकार को छोड़कर, अपने सभी क्रेडिट कार्डों के विभिन्न एस्पेक्ट्स में बदलाव किया है।
ये बदलाव 'प्राइवेट' के वार्षिक और ज्वाइनिंग फीस की छूट के लिए एक्सपेंडिचर लेवल की गणना से जुड़े हुए हैं। यूटिलिटी ट्रांजैक्शन के लिए एक्सट्रा फी की शर्तों में भी बदलाव हुआ है।
आपको बता दें कि ये बदलाव केवल बैंक के कुछ क्रेडिट कार्ड प्रकारों पर फ्यूल फी कैटेगरी को प्रभावित करेंगे।
IDFC First Bank (आईडीएफसी फर्स्ट बैंक)
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने कहा है कि यूटिलिटी बिलों के लिए क्रेडिट कार्ड से पेमेंट की कुल राशि 20,000 रुपये से अधिक होने पर वह 1 फीसदी के साथ जीएसटी अतिरिक्त लगाएगा।
एक स्टेटमेंट साइकिल के अंदर आपके यूटिलिटी बिल ट्रांजैक्शन (गैस, बिजली और इंटरनेट) 20,000 रुपये या उससे कम है, तो कोई सरचार्ज नहीं लगेगा।
फर्स्ट प्राइवेट क्रेडिट कार्ड, एलआईसी क्लासिक क्रेडिट कार्ड और एलआईसी सेलेक्ट क्रेडिट कार्ड पर यूटिलिटी सरचार्ज नहीं लगेंगे।
More From GoodReturns

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

HSBC क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी: 15 सितंबर तक फॉरेक्स फीस माफ, ऐसे बचाएं हजारों रुपये

स्पैम कॉल्स और 'डिजिटल अरेस्ट' का खतरा: TRAI और CERT-In की नई चेतावनी, तुरंत करें ये काम

सूरत में WhatsApp डिजिटल अरेस्ट का खौफ: ठगों ने उड़ाए ₹2.96 करोड़, ऐसे बचें इस बड़े स्कैम से

इंदौर में फर्जी सिम का बड़ा खेल: अचानक गायब हो जाए फोन का नेटवर्क तो तुरंत करें ये काम, वरना खाली हो जाएगा बैंक

गिरता रुपया और महंगा क्रूड: निवेश के लिए FD, गोल्ड या डेट फंड में से क्या है बेस्ट?

जन्माष्टमी पर बैंक बंद: क्या आज कटेगी आपकी EMI और क्रेडिट कार्ड का पैसा?

UPI, EMI या BNPL: त्योहारों की शॉपिंग में कहां बचेगा पैसा? जानें सही तरीका

सितंबर में MCLR में बढ़ोतरी: क्या आपकी EMI बढ़ेगी? जानें बचने का आसान तरीका

इनकम टैक्स एक्ट 2025: आज की बैठक से बदलेगा आपका TDS? जानें क्या है नया नियम



Click it and Unblock the Notifications
