
Credit Card : भारत के बड़े-बड़े शहरों में क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल बढ़ा है। इतना ही नहीं देश के कई छोटे शहरों में भी क्रेडिट कार्ड का चलन बढ़ गया है। अगर आपके पास जो क्रेडिट कार्ड है। इसका आप सही तरह से इस्तेमाल करते है, तो फिर यह कार्ड आपको पैसे बचाने में बहुत सहायता कर सकता हैं। हालांकि, क्रेडिट कार्ड से जुड़े कुछ चार्जेस होते है। जो बेहद ज्यादा होता है। आमतौर पर इन चार्जेस के बारे में बैंक आपको नहीं बताते है। अगर आप इसका इस्तेमाल करते है, तो फिर आपको इसके चार्जेस के बारे में जानना चाहिए, तो आइए जानते है इसके बारे में।
कैश एडवांस फीस
अगर आप क्रेडिट कार्ड से कैश को निकालते है, तो फिर इसको कैश एडवांस कहा जाता है। अधिकतर व्यक्ति जल्दी में डेबिट कार्ड की बजाय क्रेडिट कार्ड से भी कैश निकाल लेते है। जो क्रेडिट कार्ड कंपनियां होती है। वो एटीएम मशीन से कैश निकालने की अनुमति देती है, लेकिन इस पर काफी अधिक ब्याज लेती है। कैश एडवांस पर व्यक्ति को ब्याज फ्री क्रेडिट पीरियड का कोई फायदा नही मिलता है। अगर आप शॉपिंग करते है, तो फिर आपको इंटरेस्ट फ्री ग्रेस पीरियड मिलता है, कैश एडवांस में वो नही मिलता है। इस तरह अगर आप क्रेडिट कार्ड से कैश निकालते है, तो फिर आपकी जेब पर भारी असर पड़ सकता है।
लेट पेमेंट फीस और एनुअल मेंटेनेंस फीस
आमतौर पर लेट पेमेंट फीस आपकी बकाया राशि पर लगाया जाता है। वहीं, क्रेडिट कार्ड कंपनियां आपका खाता मेंटेन करने के लिए एनुअल मेंटेनेंस फीस लेता है। यह फीस वर्ष भर में एक बार ली जाती है।
रिवॉर्ड रिडेम्पशन फीस और कैश प्रोसेसिंग फीस
क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के मकसद से क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल करने पर कस्टमर्स को रिवार्ड प्वाइंट दिया जाता है। जब आप जमा हुए रिवार्ड प्वाइंट को रिडीम करते है, तो फिर रिवॉर्ड को रिडीम कई सारे बैंक चार्ज लेते है। वहीं, जब आप क्रेडिट कार्ड के पेमेंट को नकद करते है, तो सामान्यतया कैश प्रोसेसिंग फीस लिया जाता है लेकिन नेट बैंकिंग, चेक भुगतान और मोबाइल बैंकिंग जैसे अन्य माध्यम से भुगतान करने पर अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाता है।
More From GoodReturns

अमेज़न पर SBI क्रेडिट कार्ड EMI का फायदा: 10% डिस्काउंट और ₹8,000 तक की बचत का पूरा गणित

Axis Bank क्रेडिट कार्ड यूजर्स सावधान: 28 अगस्त से बदल रहे हैं ये बड़े नियम, जानें क्या होगा असर

होर्मुज संकट: ICEGATE की नई एडवाइजरी, वापस आ रहे कार्गो के लिए जरूरी गाइडलाइन्स

IPO Alert: 24 अगस्त से खुल रहे हैं 3 बड़े IPO, निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

ITR e-Verification Deadline: 23 जुलाई को रिटर्न भरा था? आज रात तक निपटा लें ये काम, वरना अटक सकता है रिफंड

Bank Holidays: 26 और 28 अगस्त को बैंक रहेंगे बंद, काम निपटाने के लिए देखें पूरी लिस्ट

EPFO EEC 2026: पुरानी कंपनी ने पीएफ नहीं काटा? तो ये है आखिरी मौका, ऐसे पाएं अपना हक

वीकेंड पर SIP का पैसा कटेगा? म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए जरूरी अलर्ट और NAV के नियम

TRAI का नया SMS नियम: अब फर्जी OTP और स्पैम मैसेज पर लगेगी लगाम, जानें क्या है 'प्री-टैगिंग'

27 अगस्त को सोने-चांदी के भाव में नरमी: जानें आपके शहर में क्या हैं आज के ताजा रेट?

सोने के दाम में आज फिर तेजी: 26 अगस्त को क्या महंगा हुआ सोना? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications