CRED Jackpot Glitch: CRED ने एक बड़ी स्कीम 'CRED Friday' का ऐलान किया था जिसमें कंपनी ने यूजर्स को MacBook, iPad और AirPods जैसे महंगे प्राइज देने का वादा किया था। अब इससे जुड़ा हुआ क मामला सामने आया है। यूजर्स ने 'CRED Friday Jackpot' को लेकर अब सोशल मीडिया पर आवाज उठानी शुरु कर दी है। आइए आपको इस मामले के बारे में बताते हैं।

यूजर को ईमान में मिलें सिर्फ इतने पैसे
कंपनी CRED ने हाल ही में अपने यूजर्स को'CRED Friday' का हिस्सा बनने के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया था। इसके तहत कंपनी अपने यूजर्स को आकर्षक प्राइज जीतने का मौका देती है। इस प्रोग्राम में Apple के Macbook, iPad, AirPods जैसे प्रोडक्ट्स को शामिल किया गया था। यूजर्स के अनुसार, यह जैकपॉट 1 से 3 लाख रुपये की वैल्यू का था, लेकिन कुछ ही समय बाद CRED ने अचानक घोषणा की कि यह जैकपॉट एक 'टेक्निकल गड़बड़ी' के चलते रद्द कर दिया गया है।
जैकपॉट को कंपनी ने कर दिया कैंसिल
दिल्ली निवासी अविरल संगल ने फिनटेक कंपनी CRED द्वारा 3.25 लाख रुपये की उनकी जैकपॉट जीत रद्द किए जाने पर निराशा को सोशल मीडिया पर शेयर किया। अविरल संगल CRED यूजर हैं जिन्होंने इस जैकपॉट में भाग लिया था और वह बेहद खुश थे जब उन्हें ये पता चला कि उसने एक मैकबुक, आईपैड, एयरपॉड्स मैक्स और एक TUMI बैग जीता है।
हालांकि, उनकी खुशी कुछ ही देर के लिए रही जब CRED ने उन्हें बताया कि उनकी जीत'टेक्निकल गड़बड़ी' के कारण इस जैकपॉट को कैंसिल कर दिया गया है। कंपनी ने दावा किया कि सिस्टम में कोई प्रॉब्लम थी जिसकी वजह से रिवाॉर्ड नहीं दिया जा सका।
उन्होंने एक्स सोशल मीडिया पर पोस्ट में कहा, "मैंने आइटम प्राप्त करने के लिए फॉर्म भरा और उन्होंने जैकपॉट पर टीडीएस का भुगतान करने के लिए मेरा पैन लिया। लेकिन कुछ मिनट पहले मुझे क्रेड टीम से कॉल आया कि उन्हें कुछ तकनीकी समस्या के कारण जैकपॉट रद्द करना पड़ा और वे 1K रुपये कैशबैक वापस कर रहे हैं।"
अन्य यूजर्स ने भी बताया ये मामला
अन्य यूजर्स ने भी इसी तरह की शिकायतें कीं। एक अन्य यूजर ने बताया कि उन्होंने CRED के जैकपॉट में MacBook, iPad, AirPods Max और TUMI बैग जीता था, जिसकी कीमत लगभग 3.25 लाख रुपये थी। लेकिन बाद में इसे रद्द कर दिया गया। अन्य यूजर अविरल संगल की पोस्ट पर कमेंट करके लिखा, 'जब मैंने पढ़ना शुरू किया तो मुझे लगा कि यह @CRED_club पर तथाकथित जैकपॉट के बारे में उन पॉजिटीव ट्वीट्स में से एक है। लेकिन अफसोस, ऐसा नहीं हुआ। क्रेड पहले से ही बहुत सारे ऐसे मामलों से घिर चुका है ये हरकतें ब्रांड के लिए अच्छी नहीं हैं।'
एक अन्य यूजर ने कहा, "मुझे लगता है कि उनके एल्गोरिदम के अनुसार किसी को भी जीतना नहीं चाहिए, लेकिन तकनीकी गड़बड़ी ने आपको जीत दिला दी, लेकिन अब उनके पास प्रोडक्ट नहीं हैं, इसलिए वे बस इस तरह घूम रहे हैं। @CRED_club आपके पास बहुत प्रोडकट्स है, मैंने क्रेडिट कार्ड बिल का भुगतान क्रेड के माध्यम से करना बंद कर दिया है। वे केवल कुछ ही रिवॉर्ड्स देते हैं।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
