CPI Inflation: आम जनता को राहत देने वाली खबर आ गई है। रिटेल इन्फ्लेशन में गिरावट आई है। दिसंबर 2024 में कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स पर आधारित रिटेल इन्फ्लेशन घटकर चार महीने के सबसे कम स्तर 5.22 फीसदी पर आ गई। नवंबर में यह 5.48 फीसदी पर थी जबकि एक साल पहले यानी दिसंबर 2023 में रिटेल इन्फ्लेशन 5.69 फीसदी पर थी।

रिटेल इन्फ्लेशन में गिरावट
रिटेल इन्फ्लेशन में कमी मुख्य रूप से खाने-पीने की चीजों में नरमी के कारण आई है। सीएफपीआई में नवंबर में 9.05 प्रतिशत और दिसंबर 2023 में 9.53 प्रतिशत से घटकर 8.39 प्रतिशत रह गया था। रिटेल इन्फ्लेशन में यह गिरावट एक अच्छा संकेत भी है।
भारतीय रिजर्व बैंक का अनुमान
इन्फ्लेशन रेट में हालिया गिरावट के बावजूद, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने पिछले महीने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए अपने महंगाई के अनुमान को 4.5 प्रतिशत से बढ़ाकर 4.8 प्रतिशत कर दिया था। केंद्रीय बैंक ने यह भी चिंता व्यक्त की थी कि खाद्य पदार्थों की बढ़ती लागत के कारण अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में महंगाई अधिक हो सकती है। 2024 के दौरान, कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स पर आधारित समग्र महंगाई जुलाई-अगस्त के दौरान ऐवरेज 3.6 प्रतिशत से बढ़कर सितंबर में 5.5 प्रतिशत और अक्टूबर में 6.2 प्रतिशत हो गई।
सब्जियों की महंगाई कम हुई
सब्जियों की महंगाई 29.33 प्रतिशत से घटकर 26.56 प्रतिशत हो गई, दालों की महंगाई दर नवंबर में 5.41 प्रतिशत से घटकर 3.83 प्रतिशत हो गई। जबकि अनाज की महंगाई 6.51 प्रतिशत पर आ गई, दूध और इसके उत्पादों की महंगाई 2.80 प्रतिशत रही। फ्यूल और लाइट इन्फ्लेशन -1.83 प्रतिशत से बढ़कर -1.39 प्रतिशत हो गई।
कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स आधारित कुल महंगाई जुलाई-अगस्त के दौरान औसतन 3.6 फीसदी से बढ़कर सितंबर में 5.5 फीसदी और अक्टूबर, 2024 में 6.2 फीसदी रही थी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
