Retail Inflation Rate In July: CPI रिटेल महंगाई के आंकड़े जारी कर दिए गए हैं। देश में जुलाई के महीने के दौरान मंहगाई दर 3.54 % रही है। इससे पहले जून के महीने में रिटेल महंगाई दर 5.08% थी। जून में महंगाई दर 4 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंचा था और इसके दौरान खाद्य महंगाई दर 9.4% रही थी।

रिटेल महंगाई दर RBI के दायरे के अंदर
महंगाई दर रिजर्व बैंक के दायरे में है, जोकि 4% है। हालांकि 2023 सितंबर के बाद से अब तक रिटेल महंगाई दर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के 4 (+-2%) के दायरे के अंदर ही रही है, हालांकि ये कभी 4% के नीचे नहीं आई थी।जनवरी में रिटेल महंगाई 5.01% थी फरवरी में 5.09%, मार्च में 4.85%, अप्रैल में 4.83%, मई में 4.75% और जून में 5.08% रही है।
वहीं, खाद्य महंगाई दर ने जून में टेंशन बढ़ा दी थी क्योंकि जून में लगातार 8वें महीने खाद्य महंगाई दर 8% के ऊपर रही थी। इस बार खाद्य महंगाई दर 5.42 पर है।
खाद्य और पेय पदार्थों की महंगाई दर जुलाई 2024 में 5.06% है, जबकि पान, तंबाकू और नशीले पदार्थों के लिए महंगाई दर 3.02% है। इस बीच, कपड़े और जूते की महंगाई दर 2.67% है। इसके अतिरिक्त, आवास महंगाई दर 2.68% है, और ईंधन में चौंका देने वाली (-) 5.48% की गिरावट देखी गई है।
जून IIP के आंकड़े
आज 12 जुलाई को ही जून IIP के आंकड़े भी जारी हुए हैं। IIP दर जून में 4.2% रही है।
RBI ने मॉनेटरी पॉलिसी में दी थी CPI के बारे में ये जानकारी
सांख्यिकी विभाग और कार्यक्रम कार्यान्वयन विभाग (MoSPI) ने सोमवार को रिटेल महंगाई के आंकड़े जारी किए हैं। इससे पहले हुई RBI मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की मीटिंग में रिजर्व बैंक गवर्नर शक्तिकांता दास ने वित्त वर्ष 2025 के लिए CPI का टारगेट 4.5% पर बरकरार रखने की जानकारी दी थी। रिजर्व बैंक गवर्नर ने कहा था कि खाद्य महंगाई चिंता का विषय है। महंगाई दर 4 फीसदी पर लाने का प्रयास करते रहेंगे। ग्रोथ और मंहगाई के बीच संतुलन बनाने पर फोकस है। उन्होंने कहा कि खाद्य महंगाई के दबाव को अनदेखा नहीं किया जा सकता है।
जून में ये रहे थे आंकड़े
जून में लगातार 8वें महीने खाद्य महंगाई दर 8% के ऊपर रही थी। खाद्य महंगाई को मापने वाला कंज्युमर प्राइस इंडेक्स मासिक आधार पर 1.33% ऊपर रहा, जोकि खाने की कीमतें जून में 3.17% बढ़ी। फूड सेगमेंट में सब्जियां और दालों की महंगाई बरकरार रहा, जोकि 29.3% और 16.1% की महंगाई दर के साथ डबल डिजिट में रहे।जबकि सब्जियों की महंगाई दर लगातार 8वें महीने भी डबल डिजिट में रही थी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications