CPI August Data; Retail Inflation: जहां एक ओर दिवाली से पहले केंद्र सरकार ने जीएसटी दरों में बदलाव कर आम लोगों को एक बड़ा तोहफा दिया है। वहीं अब खुदरा महंगाई की दर ने भी लोगों को बड़ी राहत दी है।
दरअसल, अगस्त में खुदरा मुद्रास्फीति मामूली रुप से बढ़कर 2.07 प्रतिशत हो गई, जो कि इससे पिछले महीने 1.61 प्रतिशत थी। इसका मुख्य कारण सब्जियों, मांस और मछली की कीमतों में वृद्धि है।

शुक्रवार को जारी सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, देश की खुदरा महंगाई यानी सामानों की कीमतों में बढ़ोतरी, जुलाई के सबसे कम स्तर 1.55% से बढ़कर अगस्त में 2.07% हो गई है। यानी महंगाई अभी भी RBI के 4% के टारगेट से काफी कम है। जुलाई, 2025 की तुलना में अगस्त, 2025 में सीपीआई में 46 आधार अंकों की वृद्धि है।
नौ महीने तक गिरने के बाद अगस्त में फिर बढ़ी खुदरा महंगाई
उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) पर आधारित मुद्रास्फीति अगस्त 2024 में 3.65 प्रतिशत थी। लगातार नौ महीने तक घटने के बाद खुदरा महंगाई में एक बार फिर से इजाफा दिखा है। जुलाई में महंगाई दर 1.55% पर थी, जो पिछले आठ सालों में सबसे कम थी।
अखिल भारतीय उपभोक्ता खाद्य मूल्य सूचकांक (सीएफपीआई) पर आधारित अगस्त, 2025 माह के लिए अगस्त, 2024 की तुलना में वर्ष-दर-वर्ष मुद्रास्फीति दर -0.69% (अनंतिम) है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लिए संगत मुद्रास्फीति दरें क्रमशः -0.70% और -0.58% हैं। जुलाई, 2025 की तुलना में अगस्त, 2025 में खाद्य मुद्रास्फीति में 107 आधार अंकों की वृद्धि देखी गई है।
अगस्त, 2025 के महीने के दौरान मुख्य मुद्रास्फीति और खाद्य मुद्रास्फीति में वृद्धि मुख्य रूप से सब्जियों, मांस और मछली, तेल और वसा, व्यक्तिगत देखभाल और प्रभावों, अंडे आदि की मुद्रास्फीति में वृद्धि के कारण है।
ग्रामीण और शहरी इलाकों में महंगाई का फर्क
ग्रामीण मुद्रास्फीति :- अगस्त, 2025 में ग्रामीण क्षेत्र में हेडलाइन और खाद्य मुद्रास्फीति में वृद्धि देखी गई। अगस्त, 2025 में हेडलाइन मुद्रास्फीति 1.69% (अनंतिम) है, जबकि जुलाई, 2025 में यह 1.18% थी। ग्रामीण क्षेत्र में सीएफपीआई आधारित खाद्य मुद्रास्फीति जुलाई, 2025 में -1.74% की तुलना में अगस्त, 2025 में -0.70 % (अनंतिम)।

शहरी मुद्रास्फीति :- शहरी क्षेत्र की शीर्ष मुद्रास्फीति जुलाई, 2025 के 2.10% से बढ़कर अगस्त, 2025 में 2.47% (अनंतिम) हो जाने का अनुमान है। खाद्य मुद्रास्फीति भी जुलाई, 2025 के -1.90% से बढ़कर अगस्त, 2025 में -0.58% (अनंतिम) हो जाने का अनुमान है।
आवास मुद्रास्फीति :- अगस्त, 2025 माह के लिए वर्ष-दर-वर्ष आवास मुद्रास्फीति दर 3.09% (अनंतिम) है । जुलाई, 2025 माह के लिए इसी मुद्रास्फीति दर 3.17% थी। आवास सूचकांक केवल शहरी क्षेत्र के लिए संकलित किया गया है।
शिक्षा मुद्रास्फीति :- अगस्त 2025 के लिए वर्ष-दर-वर्ष शिक्षा मुद्रास्फीति दर 3.60% (अनंतिम) है । जुलाई 2025 के लिए इसी अवधि में मुद्रास्फीति दर 4.11% थी। यह ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के लिए संयुक्त शिक्षा मुद्रास्फीति है।
स्वास्थ्य मुद्रास्फीति :- अगस्त 2025 के लिए वर्ष-दर-वर्ष स्वास्थ्य मुद्रास्फीति दर 4.40% ( अनंतिम) है । जुलाई 2025 के लिए इसी मुद्रास्फीति दर 4.57% थी। यह ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के लिए संयुक्त स्वास्थ्य मुद्रास्फीति है।
परिवहन एवं संचार :- अगस्त, 2025 माह के लिए परिवहन एवं संचार क्षेत्र की वार्षिक मुद्रास्फीति दर 1.94% (अनंतिम) है । जुलाई, 2025 माह के लिए इसी अवधि में मुद्रास्फीति दर 2.12% थी। यह ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की संयुक्त मुद्रास्फीति दर है।
ईंधन एवं लाइट :- अगस्त, 2025 माह के लिए ईंधन एवं लाइट मुद्रास्फीति दर वर्ष-दर-वर्ष 2.43% (अनंतिम) है । जुलाई, 2025 माह के लिए इसी मुद्रास्फीति दर 2.67% थी। यह ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की संयुक्त मुद्रास्फीति दर है।

More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications