नई दिल्ली, अप्रैल 28। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) ने राज्यों के लिए कॉविशील्ड वैक्सीन की कीमत 400 रुपये से घटा कर 300 रुपये प्रति डोज कर दिया है। इसकी घोषणा एसआईआई के सीईओ अदार पूनावाला ने बुधवार को की है। उन्होंने कहा कि सीरम इंस्टीट्यूट की तरफ से लोगों के हित में मैं राज्यों के लिए प्रति डोज की कीमत 400 रु से घटा कर 300 रु करता हूं। उन्होंने यह अहम जानकारी ट्वीट करके दी है।

अहम समय पर आया फैसला
सीआईआई की तरफ से यह फैसला ऐसे समय पर लिया गया है, जब देश में वैक्सीन की कीमतें तय करने को लेकर काफी बहस छि़ड़ी हुई है। समाचार एजेंसी पीटीआई ने सोमवार को आधिकारिक सूत्रों के हवाले से बताया कि सरकार ने पहले दोनों वैक्सीन के निर्माताओं यानी एसआईसीआई और भारत बायोटेक (भारत बायोटेक कोवैक्सीन बनाती है) को भारत में अपने दाम कम करने के लिए कहा था। इस समय भारत में कोरोना से लड़ाई में इन्हीं दोनों वैक्सीन का इस्तेमाल किया जा रहा है। सरकार ने कहा है कि सरकारी अस्पतालों में 45 साल से अधिक आयु वाले लोगों, स्वास्थ्य देखभाल और फ्रंट कर्मचारियों को फ्री में वैक्सीन मिलती रहेगी।
सुप्रीम कोर्ट ने पूछा केंद्र से सवाल
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को केंद्र से पूछा था कि कोविड-19 डोज के अलग-अलग मूल्य स्लैब के पीछे का क्या और आधार है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की गई कार्यवाही में वरिष्ठ वकील और सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विकास सिंह ने पीठ को सूचित किया कि केंद्र, राज्यों और निजी अस्पतालों द्वारा खरीदी जानी वाली डोजों के लिए अलग-अलग प्राइस स्लैब हैं। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने कहा था कि वह राज्यों को कोविशिल्ड की एक डोज 400 रुपये और निजी अस्पतालों को 600 रुपये में बेचेगा। हालांकि यह केंद्र सरकार को प्रति डोज 150 रुपये में बेच रहा है।
भारत बायोटेक की वैक्सीन की कीमत
भारत बायोटेक कोवैक्सीन राज्य सरकारों को प्रति डोज 600 रुपये और प्राइवेट अस्पतालों को 1200 रुपये में दे रही है। केंद्र के लिए कोवैक्सीन की कीमत 150 रु ही है।
More From GoodReturns

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

एयरटेल का नया ₹899 वाला प्लान: क्या ₹859 वाला पैक बंद हो गया? जानें पूरी सच्चाई

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 से 3:40 के बीच बदल जाएगी ट्रेडिंग, F&O ट्रेडर्स ऐसे तैयार करें वॉचलिस्ट

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?



Click it and Unblock the Notifications