कोरोनावायरस के कारण पूरी दुनिया की इकॉनोमी को भारी झटका लगा है। कोरोना वायरस की रोकथाम के लिये लागू लॉकडाउन के चलते अप्रैल में देश का निर्यात 60.28 प्रतिशत घटकर 10.36 अरब डॉलर पर आ गया।
नई दिल्ली: कोरोनावायरस के कारण पूरी दुनिया की इकॉनोमी को भारी झटका लगा है। कोरोना वायरस की रोकथाम के लिये लागू लॉकडाउन के चलते अप्रैल में देश का निर्यात 60.28 प्रतिशत घटकर 10.36 अरब डॉलर पर आ गया। जी हां लॉकडाउन का असर आयात और निर्यात पर भी देखने को मिला है।

आयात में 58.65 फीसदी की गिरावट
वहीं अगर आयात की बात करें, तो इसमें भी अप्रैल में गिरावट देखने को मिली है। यह 58.65 फीसदी की गिरावट के साथ 17.12 अरब डॉलर रहा। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले साल की समान अवधि में यह 41.4 अरब डॉलर था। इस बीच व्यापार घाटा 6.76 अरब डॉलर तक सीमित हो गया। अप्रैल 2019 में व्यापार घाटा 15.33 अरब डॉलर था।
मार्च में देश के निर्यात में 34.57 फीसदी की कमी
पिछले महीने मार्च में देश के निर्यात में 34.57 फीसदी की कमी आई थी। निर्यात में भारी कमी का कारण वैश्विक मंदी है, जो कोरोना वायरस की वजह से उत्पन्न हुई है। मंत्रालय ने कहा कि कोरोना की वजह से सप्लाई चेन बिगड़ी है और मांग में कमी आई है, जिसकी वजह से ऑर्डर भी रद्द हुए हैं। अप्रैल में सबसे ज्यादा रत्न और आभूषण के निर्यात पर असर पड़ा। इसमें 98.74 फीसदी की कमी आई। चमड़े का निर्यात 93.28 फीसदी कम हुआ, तेल उत्पादों के निर्यात में 66.22 फीसदी की गिरावट आई और इंजीनियरिंग उत्पादों का निर्यात 64.76 फीसदी कम हुआ है। वहीं अप्रैल में तेल का 4.66 अरब डॉलर आयात हुआ, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 59.03 फीसदी कम है।
देश में कोरोनावायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। संक्रमितों का कुल आंकड़ा बढ़कर 86 हजार के करीब पहुंच गया है। इस तरह भारत संक्रमितों के मामले में चीन से आगे निकल गया है। बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 85,940 हो गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3,970 नए मामले सामने आए हैं और 103 लोगों की मौत हुई है। देश में अभी तक 2,752 लोगों की मौत हो चुकी है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
